Haldi ki Sabzi Recipe: सर्दियों में जरूर खाएं हल्दी की यह स्पेशल सब्जी, इम्युनिटी होगी बूस्ट और शरीर भी रहेगा अंदर से गर्म

Haldi ki Sabzi Recipe: सर्दियों के इन दिनों में आपको हल्दी की सब्जी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इस डिश की खास बात होती है कि यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है जिस वजह से आप कम बीमार पड़ते हैं.

Haldi ki Sabzi Recipe: हल्दी की सब्जी के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक ट्रेडिशनल राजस्थानी डिश है जिसे सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है. फ्रेश हल्दी से बनने वाली यह डिश खाने में तो टेस्टी होती ही है बल्कि साथ ही सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और साथ ही आपके शरीर को अंदर से गर्म भी रखने में मदद करता है. अगर आप सर्दियों के इन दिनों में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो सिर्फ खाने में जबरदस्त न हो बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखे तो हल्दी की सब्जी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं हल्दी की सब्जी बनाने की आसान और मजेदार रेसिपी.

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • फ्रेश हल्दी – 250 ग्राम
  • कटी हुई गाजर – 1 कप
  • हरी मटर – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • लहसुन – 6 से 7 कलियां कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
  • दही – 1 कप
  • बेसन – 1 बड़ा चम्मच
  • देसी घी – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – गार्निश करने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Pyaaj Chilla Recipe: कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना प्याज चीला, सुबह और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Lachcha Aloo Paratha Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी लेयर्स और मसालेदार आलू की फिलिंग वाला लच्छा पराठा, जानें आसान रेसिपी

हल्दी की सब्जी बनाने की विधि

  • हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश हल्दी को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद इसे पतले-पतले स्लाइस में काट लें या कद्दूकस कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि हल्दी हाथों में रंग छोड़ती है इसलिए ग्लव्स जरूर पहन लें.
  • इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी डालें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक भूनें, जब तक हल्दी की कच्ची महक दूर न हो जाए और रंग हल्का गोल्डन न हो जाए.
  • इसके बाद घी में जीरा, हींग, लहसुन और अदरक डालकर भूनें और फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर भूनें.
  • इसके बाद दही में बेसन मिलाकर अच्छी तरह फेंटें ताकि गांठें न रहें. इसे मसाले में डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं और सब्जी में क्रीमी टेक्सचर भी आए.
  • इसके बाद इसमें हल्दी, मटर और गाजर डालें और थोड़ा पानी डालकर मीडियम आंच पर 7 से 10 मिनट तक पकने दें. जब सब्जी घी छोड़ने लगे और सभी सामग्री अच्छे से मिल जाए तो समझें कि आपकी हल्दी की सब्जी तैयार है.
  • अंत में नमक स्वादानुसार डालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें.

यह भी पढ़ें: Sponge Dosa Recipe: दिखने में उत्तपम जैसा लेकिन स्वाद और टेक्सचर सबसे यूनिक, घर पर मिनटों में बनाएं सुपर फ्लफी और लाइट स्पॉन्ज डोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >