हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे मेहंदी के ये 5 ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइन. देखें मोर से लेकर झूला थीम तक के बेहतरीन ऑप्शंस.

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार माना जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पूरे दिन व्रत रखती हैं. तीज के मौके पर सजने-संवरने का भी अपना अलग उत्साह होता है.

साड़ी, चूड़ियां, गहने और मेकअप के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी इस त्योहार का खास हिस्सा है. अगर आप इस बार हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने वाली हैं, तो नीचे दिए गए ये खूबसूरत डिजाइन देख सकते हैं. 

1. मोर वाली मेहंदी

मोर की आकृति को हथेली के एक तरफ बनाकर उसके चारों ओर पंखों और फूलों का पैटर्न बनाया (Hartalika Teej Mehndi Design) जा सकता है.  तीज के ट्रेडिशनल लुक के साथ यह डिजाइन खूब जचेगा. 

PC: AI Generated

2. झूला थीम मेहंदी

तीज पर झूले का खास महत्व माना जाता है. इसलिए हथेली पर झूले पर बैठी महिला की छोटी-सी आकृति बनाकर उसके आसपास पेड़, पत्तियां और फूल बनाए जा सकते हैं. यह थोड़ा हटकर डिजाइन लगेगा. 

PC: AI Generated

3. शिवलिंग और बेलपत्र डिजाइन

हथेली के बीच में छोटा-सा शिवलिंग बनाएं और उसके आसपास बेलपत्र, फूल और कलश का पैटर्न रखें. हरतालिका तीज के लिए यह धार्मिक थीम वाला सुंदर विकल्प है. 

PC: Social Media

4. राजस्थानी जाली मेहंदी

पूरी हथेली में बारीक जाली बनाकर उसके बीच छोटे फूल, पत्तियां और गोल आकृतियां भरें. उंगलियों पर भी बारीक पैटर्न देने से यह डिजाइन काफी रॉयल लगेगा. 

PC: AI Generated

5. कंगन स्टाइल मेहंदी (Hartalika Teej Mehndi Design)

कलाई पर ऐसा डिजाइन बनाएं जो देखने में कंगन जैसा लगे और उससे एक पतली बेल हथेली की ओर जाए. इसके साथ उंगलियों पर हल्की डिजाइन रखें. कम मेहंदी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह अच्छा आइडिया है. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर बच्चे को दें 'बाल गोपाल' का प्यारा लुक, देखें ये क्रिएटिव ड्रेस आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >