Yuva Diwas Ki Shubhkamnaye, Wishes, Images, Quotes, Messages, Thoughts: समझो की अपने नसीब के रचियता आप खुद हो..देखें विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार, भेजें ढेर सारी शुभकामनाएं

National Yuva Diwas Ki Shubhkamnaye, Wishes, Images, Quotes, Messages, Swami Vivekanand Jayanti, Thoughts, Slogan, Speech, National Youth Day, 12 January 2021: कहा जाता है कि किसी देश के युवा ही उसके ढाल होते है. ऐसे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है. युवाओं के प्रेरणाश्रोत कहे जाने वाले विवेकानंद जी के कई ऐसे विचार है जिसे आज भी युवा फॉलो करते हैं और अपने जीवन में लागू करते हैं. आज देशभर में विभिन्न हिस्सों में कई तरह के प्रोग्राम, नुक्कड़, सभाएं, स्कूलों-कॉलेजों में भाषण, स्पीच आदि प्रतियोगिताएं होंगी. इसका एकमात्र उद्देश्य है देश के युवाओं में सकारात्मक सोच का उजागर करना. ऐसे में आइये अपनों को भी यहां से भेजें राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 (Rashtriya Yuva Diwas 2021) की ढेर सारी शुभकामनाएं…

Live Updates
6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

National Yuva Diwas: मनुष्य की सोच उसके चरित्र का निर्माण करती है..

मनुष्य की सोच उसके चरित्र का निर्माण करती है. अगर ईसा मसीह की तरह सोचोगे और तुम ईसा बन जाओगे. बुद्ध की तरह सोचोगे और तुम बुद्ध बन जाओगे. ईश्वर तक पहुंचने के लिए हमें बाह्य माध्यमों पर निर्भर नहीं होना है. सब कुछ हमारे अंदर ही विद्यमान है.

6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

Youth Day Wishes: इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है..

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है

क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है

6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

National Youth Day Wishes: समझो की अपने नसीब के रचियता आप खुद हो..

खड़े हो जाओ,

हिम्मतवान बनो,

ताकतवर बन जाओ,

सब जवाबदारिया अपने सिर पर ओढ़ लो,

और समझो की अपने नसीब के रचियता आप खुद हो

6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

National Yuva Diwas Ki Shubhkamnaye: अब अपने पैरों पर खड़े होओ और मनुष्य बनो…

आज अपने देश को आवशयकता है

लोहे के समान मांसपेशियों और

वज्र के समान स्नायुओं की

हम बहुत दिनों तक रो चुके,

अब और रोने की आवश्यकता नहीं,

अब अपने पैरों पर खड़े होओ और मनुष्य बनो

6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

Yuva Diwas Quotes: यही सफल होने का तरीका है..

एक विचार लो

उस विचार को अपना जीवन बना लो

उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो,

उस विचार को जियो

अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों,

शरीर के हर हिस्से को

उस विचार में डूब जाने दो,

और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो

यही सफल होने का तरीका है

6:01 PM. 12 Jan 21 12:31 PM. 12 Jan

Swami Vivekananda के 10 गूढ़ मंत्र, जो जीवन के हर मोड़ पर आयेंगे काम

हमारे बाहर की दुनिया वैसी ही है, जैसा हम अंदर से सोचते हैं. हमारे विचार ही चीजों को सुंदर और बदसूरत बनाते है़ं हमारे अंदर पूरा संसार समाया है. बस, हमें चीजों को सही रोशनी में रखकर देखने की जरूरत है.

स्वामी विवेकानंद का कहना है कि मनुष्य की सोच उसके चरित्र का निर्माण करती है. अगर ईसा मसीह की तरह सोचोगे और तुम ईसा बन जाओगे. बुद्ध की तरह सोचोगे और तुम बुद्ध बन जाओगे. ईश्वर तक पहुंचने के लिए हमें बाह्य माध्यमों पर निर्भर नहीं होना है. सब कुछ हमारे अंदर ही विद्यमान है.

प्रेम सर्वत्र व्याप्त है. प्रेम फैलाव है और स्वार्थ सिकुड़न की दशा है. अत: दुनिया का बस एक ही नियम होना चाहिए, प्रेम, प्रेम, प्रेम…! जो प्रेम में रमा है, सही मायने में वही जीता है. जो स्वार्थ में लिप्त है, वह मर रहा है. इसलिए प्रेम प्राप्त करने के लिए प्रेम करो. यही जिंदगी का नियम है.

दुनिया की हर चीज बहुत अच्छी, पवित्र और सुंदर है. अगर आपको कुछ बुरा दिखायी देता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वो बुरा है. संभव है कि आपने उसे सही रोशनी में नहीं देखा हो.

किसी अन्य व्यक्ति को दोष देना गलत है. अगर तुम स्वयं अपने हाथ आगे बढ़ा कर किसी की मदद कर सकते हो तो जरूर करो, अगर नहीं कर सकते हो तो अपने हाथ बांध कर खड़े रहो.

अपने वालों को शुभकामनाएं दो और उन्हें उनके रास्ते जाने दो. आप किसी को अनावश्यक दोष नहीं दे सकते और आप दोष देने के अधिकारी भी नहीं हैं.

हमें यह कतई नहीं सोचना चाहिए कि हमारे लिये, हमारी आत्मा के लिए कुछ भी नामुमकिन है. यह सोच ही सबसे ज्यादा हमें दुख देती है. अगर कोई पाप है, तो वो सिर्फ और सिर्फ अपने आपको या दूसरों को कमजोर मानना है.

सच का महत्व सबसे अधिक होना चाहिए. सच्चाई के लिए कुछ भी छोड़ देना चाहिए, पर किसी के लिए भी सच्चाई नहीं छोड़नी चाहिए

मुख्य बातें

National Yuva Diwas Ki Shubhkamnaye, Wishes, Images, Quotes, Messages, Swami Vivekanand Jayanti, Thoughts, Slogan, Speech, National Youth Day, 12 January 2021: कहा जाता है कि किसी देश के युवा ही उसके ढाल होते है. ऐसे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है. युवाओं के प्रेरणाश्रोत कहे जाने वाले विवेकानंद जी के कई ऐसे विचार है जिसे आज भी युवा फॉलो करते हैं और अपने जीवन में लागू करते हैं. आज देशभर में विभिन्न हिस्सों में कई तरह के प्रोग्राम, नुक्कड़, सभाएं, स्कूलों-कॉलेजों में भाषण, स्पीच आदि प्रतियोगिताएं होंगी. इसका एकमात्र उद्देश्य है देश के युवाओं में सकारात्मक सोच का उजागर करना. ऐसे में आइये अपनों को भी यहां से भेजें राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 (Rashtriya Yuva Diwas 2021) की ढेर सारी शुभकामनाएं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >