Hug day 2022: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और 12 फरवरी को Hug डे सेलिब्रेट किया जाता है. आपको बता दें Hug देना कई तरह की बीमारियाें जिसका कनेक्शन दिल और दिमाग से होता है उसे दूर कर सकती है. ऐसे ही इसे जादू की झप्पी नहीं कहते. एक Hug लोगों को टेंशन और तनाव से मुक्त कर सकती है. आगे पढ़ें जब कोई आपको हग करता है या आप किसी को हग करते हैं तो कौन से फायदे मिलते हैं.
स्ट्रेस एवं से मुक्ति
रिसर्च से ये बात सामने आई है कि हग करने से स्ट्रेस कम होता है इसके आलावा गले लगना, इंफेक्शन की आशंका को कम करता है. साइंटिस्ट रिसर्च के अनुसार माना गया है कि तनाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है, लोकिन यदि हग किया जाये तो ये फिर हासिल की जा सकती है, जिससे स्ट्रेस के साथ-साथ इंफेक्शन से भी छुटकारा मिलता है.
मेमोरी तेज होती है
गले मिलने से शरीर में प्रवाहित ब्लड में ऑक्सिटोसिन का स्त्राव होता है जिसकी वजह से व्यक्ति का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और उसे तनाव और घबराहट जैसी परेशानी बिल्कुल नहीं होती. इसके अलावा गले मिलने से मस्तिष्क की नसें भी मजबूत होती हैं और मेमोरी भी बढ़ती है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
हग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. ऐसा शरीर में ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन निकलने की वजह से होता है. एक स्टडी में सामने आया है कि जो लोग अक्सर अपने पार्टनर को हग करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
दर्द को सहने की मिलती है हिम्मत
अगर किसी को चोट लगे व किसी का दिल टूटा हो, तो ऐसे में उन्हें गले लगाने से उन्हें दर्द को सहने की हिम्मत मिलती है.उन्हें लगता है कि वे अकेले नहीं है बल्कि आप उनके साथ है.
