Amitabh Bachchan Birthday: 80 के हुए बॉलीवुड के शहंशाह, जीते हैं आलीशान जिंदगी, कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल

#80saalbemisaalbachchan , Amitabh Bachchan Lifestyle: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं. अमिताभ बच्चन रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलते, साथ ही खाने पीने को लेकर भी वो काफी सजग हैं.

#80saalbemisaalbachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय टीवी क्वीज़ शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में नजर रहे हैं और हमेशा की तरह स्वस्थ, खुशहाल और एनर्जेटिक नज़र आ रहे हैं. पिछले शुक्रवार को ही उनकी फिल्म गुड बाय भी रिलीज हुई है. उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ काफी फिट रहते हैं. अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अमिताभ बच्चन आज एक कामयाब अभिनेता हैं. तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं.

अनुशासित जीवन जीते हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं. अमिताभ बच्चन रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलते, साथ ही खाने पीने को लेकर भी वो काफी सजग हैं.

नॉनवेज छोड़ हो गए हैं शुद्ध शाकाहारी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन अपने खानपान को लेकर भी काफी सजग हो गए. एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया था कि पहले वो मांसाहारी थे लेकिन अब पूरी तरह से शाकाहारी हो गये हैं. साथ ही, वो चाय-कॉफी नहीं पीते हैं. इसकी वजह यह है कि चाय-कॉफी में कैफीन की काफी मात्रा होती है, जिसके अत्यधिक मात्रा में सेवन से दिमाग और याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन कोल्ड ड्रिंक भी नहीं पीते हैं और न ही ज्यादा मिठाइयां खाते हैं.

कार के भी शौकीन हैं बिग बी

एक समय था जब बिग बी कोलकाता में एक सेकेंड हैंड फिएट कार में घुमा करते थे. लेकिन आज उनके पास लग्जरी और महंगी कारों की एक फौज है. उनके पास रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटली, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज समते 11 कारें हैं. इनमें बिग बी की पसंदीदा कार पोर्शे लेक्सस के अकेले टायर की कीमत ही 2.5 लाख रुपये के आसपास है. कार के अलावा बिग बी को कई महंगी और ब्रांडेड घड़ियों का भी शौक है.

अमिताभ बच्चन का राजनीति मे करियर

सन 1982 मे कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसके लिये इनके चाहने वालों ने बहुत प्रार्थना करी और यह ठीक भी हो गये पर यहाँ इन्होंने काम करना कम कर दिया. उसी बीच इनको सन 1984 मे संसद मे एक बॉलीवुड स्टारडम की सीट के लिये प्रस्ताव आया और उन्होंने स्वीकार भी कर लिया, पर सन 1987 में उन्होंने यह सीट छोड़ दी.

फैंस के लिए करते हैं ये काम

अमिताभ बच्चन अपने फैन्स के लिये हर रविवार अपने बंगले जलसा के बाहर खड़े होकर उनका अभिवादन करते है. आश्चर्य की बात यह है कि, जब यह एक बार यह एक महीने के लिये बाहर गये थे आने के बाद भी लोगों का हर रविवार उनके बंगले जलसा पर उनका इंतजार करना जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >