Hair Care Tips: बालों और स्कैल्प की सफाई के लिए अक्सर हम शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. हेयर केयर रूटीन में यह एक काफी जरूरी स्टेप बनकर सामने आता है. लेकिन, क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धो लेने के बाद भी वे सॉफ्ट और शाइनी नहीं लगते हैं? या फिर कई बार वे समय से पहले ही ऑयली हो जाते हैं या फिर झड़ने लग जाते हैं? हम में से ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि बालों को शैंपू करना एक सिंपल टास्क है, और इसमें कोई गलती हो नहीं सकती है. लेकिन सच तो यह है कि शैंपू करते समय की गयी छोटी से छोटी गलतियां भी बालों को डैमेज कर सकती है. अगर आप भी अपने बालों को स्ट्रॉन्ग और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इन गलतियों को पहचानना सीखना होगा. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
बिना तेल लगाए डायरेक्ट शैंपू करना
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे जल्दबाजी के चक्कर में बालों में तेल लगाए बिना ही शैंपू कर लेते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है, तो इसकी वजह से भी आपके बाल ड्राय हो सकते हैं. शैंपू में कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं जो बालों में मौजूद मॉइस्चर को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं. अगर आप बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखना चाहते हैं, तो शैंपू करने से पहले हल्का सा तेल अपने बालों पर जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर करें ये 5 काम, हफ्तेभर हेल्दी और शाइनी रहेंगे आपके बाल
बहुत ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करना
अक्सर शैंपू करते समय हम ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा शैंपू लगाने से बाल बेहतर तरीके से साफ होंगे. बता दें आपका आपका ऐसा सोचना पूरी तरह से ही गलत है. जब आप ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो नेचुरल ऑयल्स खत्म हो जाते हैं और बाल पहले से भी ज्यादा रूखे और कमजोर हो जाते हैं. बालों पर शैंपू का इस्तेमाल करने से पहले उसकी क्वांटिटी का ख्याल जरूर रखें.
डायरेक्ट स्कैल्प पर शैंपू लगाना
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे शैंपू को सीधे अपने स्कैल्प पर लगा लेते हैं. बता दें ऐसा करना बिलकुल ही गलत है. जब आप ऐसा करते हैं तो शैंपू में मौजूद केमिकल्स का असर आपके स्कैल्प पर ज्यादा पड़ता है. सही तरीका है कि आप शैंपू को थोड़े से पानी में मिलाकर थोड़ा पतला कर लें और उसके बाद ही अपने बालों और स्कैल्प में लगाएं.
यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
बहुत गर्म पानी से बालों को धोना
जब आप गर्म पानी से अपने बालों को धोते हैं, तो इससे भले ही आपको एक आरामदायक एहसास होता है, लेकिन यह आदत आपके बालों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. जब आप गर्म पानी से अपने बालों को धोते हैं, तो उसकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं और साथ ही स्कैल्प भी काफी ड्राई हो जाता है. जब आप बालों को धो रहे हैं तो गुनगुने या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है.
शैंपू करके जल्दी से धो लेना
कुछ ऐसे भी लोग होते हैं कि बालों पर शैंपू लगाने के बाद उसे तुरंत ही धो लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो बता दें इसकी वजह से भी आपके बाल ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं. शैंपू करने के बाद उसे कम से कम 2 से 3 मिनट तक अपने बालों और स्कैल्प में सेट होने का मौका दें. इसके अलावा हल्के हाथों से मसाज करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह
