सुबह तकिये पर दिखते हैं ढेर सारे टूटे हुए बाल? रात की ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Hair Care Tips: अगर सुबह उठते ही तकिये पर टूटे बाल देखकर आप भी परेशान हो जाते हैं, तो अब सिर्फ चिंता करने की जरूरत नहीं है. कई बार हमारे बालों की कमजोरी की वजह रात की कुछ छोटी गलतियां होती हैं, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते. अगर समय रहते इन्हें बदल लिया जाए, तो बालों को काफी हद तक बचाया जा सकता है.

Hair Care Tips: सुबह सोकर उठते ही जब तकिये पर ढेर सारे बाल दिखते हैं, तो हम घबरा जाते हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. यह एक ऐसी परेशानी है जिससे एक या दो नहीं, बल्कि कई लोग जूझ रहे हैं और छुटकारे पाने के तरीके खोज रहे हैं. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो अक्सर हम इसके पीछे बदलते हुए मौसम, हेयर केयर प्रोडक्ट्स और न्यूट्रिशन की कमी को कारण समझ लेते हैं. लेकिन, कई बार बालों के झड़ने के पीछे हमारी रात की कुछ गलत आदतें भी कारण हो सकती है. कई बार रात को सोते समय हमारे बाल तकिये से घिसते हैं, आपस में ही उलझने लगते हैं और कमजोर होकर टूट जाते हैं. ऐसे में अगर आप रात को सोते समय कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लें, तो इस प्रॉब्लम को काफी हद तक कम करने में आपको मदद मिल सकती है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सोने से पहले बालों को सुलझाएं

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को बाहर से आने के बाद बालों को बिना कंघी किये ही सीधे सोने चले जाते हैं. आपकी यह गलती बातों को उलझाने का काम करती है और जब आप रात को करवटें बदलते हैं, तो आपके बाल ज्यादा खिंचने लग जाते हैं. रात को सोने से पहले एक चौड़े दांतों वाले कंघी से अपने बालों को धीर-धीरे सुलझाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो बालों में मौजूद गांठें खुल जाती हैं, वे पहले से स्मूद रहने लगते हैं और उनके टूटने का खतरा भी कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

गीले बालों में कभी न सोएं

अगर आप रात को अपने बालों को धोकर उन्हें भीगा हुआ लेकर ही सोने जाते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. आपकी यह आदत आपके बालों को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है. जब आपके बाल गीले होते हैं तो वे काफी ज्यादा कमजोर भी होते हैं. ऐसे में तकिये से घिसने की वजह से ये ज्यादा आसानी से टूटने लगते हैं. अगर आप रात को अपने बालों को धो रहे हैं, तो उन्हें सोने से पहले अच्छी तरह से सूखने का मौका जरूर दें. बालों को सुखाने के लिए आप एक ब्लो ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों को बिना सुखाए आपको सोने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए.

टाइट हेयरस्टाइल बनाकर न सोएं

रात को सोने से पहले आपको कभी भी काफी टाइट पोनीटेल, हाई बन या फिर कसी हुई चोटी नहीं बनानी चाहिए. ये हेयर स्टाइल आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं. इनकी वजह से आपके बालों की जड़ें लगातार खिंचती रहती है और वे काफी ज्यादा टूटने भी लगते हैं. रात को सोते समय हमेशा ढीली चोटी रखें या क्लूचर का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

सही पिलो कवर चुनें

कई बार आपके तकिये का कवर भी आपके बालों के टूटने का कारण बन. जब आप कॉटन के पिलो कवर्स का इस्तेमाल करते हैं तो फ्रिक्शन सबसे ज्यादा होता है और वे उलझकर टूटते और झड़ते हैं. अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो एक साटन या फिर सिल्क के पिलो कवर का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट होता है. ये सॉफ्ट होते हैं और बालों को आसानी से फिसलने का मौका देते हैं. इस तरह के पिलो कवर्स आपके बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपके स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

सोने से पहले हल्का हेयर सीरम लगाएं

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई, बेजान या फिर फ्रिजी रहते हैं, तो रात को सोने से पहले अपने बालों के सिरों पर थोड़ा सा हेयर सीरम या फिर नारियल तेल की कुछ बूंदें जरूर लगा लें. इससे आपके बालों को मॉइस्चर मिलता है और वे नैचुरली सॉफ्ट रहने लगते हैं. सॉफ्ट बाल रात के समय में उलझते कम हैं और टूटते भी नहीं है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप रात को काफी ज्यादा तेल लगाकर सोने न जाएं.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? आज से ही घर पर शुरू करें ये आसान उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >