Hair Care Tips: एलोवेरा जेल और प्याज के रस का ऐसे करें इस्तेमाल, बालों के झड़ने की समस्या होगी समाप्त

Hair Care Tips: इस लेख में आपको प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके बालों को मजबूत कैसे किया जा सकता है, इस विषय में बतलाया जा रहा है.

Hair Care Tips: अच्छे और घने बाल पाना हर कोई चाहता है और इसके लिए अपने बालों पर कई तरह के उपाय भी करता है. कई लोग स्वस्थ बाल पाने के लिए कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग यह चाहते हैं कि कुछ घरेलू उपायों को प्रयोग में लाकर उनके बाल स्वस्थ हो जाए. हमारे समाज में पुराने समय से ही बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे कई घरेलू उपाय हैं, जिनमें से एक अपने बालों पर प्याज के रस का इस्तेमाल करना भी शामिल है. अगर आप भी अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं और इसके लिए कुछ घरेलू उपायों की तलाश कर रहे हैं तो इस लेख में आपको प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके बालों को मजबूत कैसे किया जा सकता है, इस विषय में बतलाया जा रहा है.

Credit-istock

क्या होता है फायदा

प्याज के रस से बालों की जड़ों को मसाज करने से जड़ों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो बालों के विकास में सहायक होता है और यह बालों से रूसी की समस्या को भी समाप्त करने में मदद करता है. बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बालों का रुखापन कम होता है, जिससे बाल मुलायम लगते हैं इसमें प्राकृतिक चमक भी नजर आती है.

Also read: Besan Boondi Recipe: विश्वकर्मा पूजा के प्रसाद के लिए घर पर आसानी से बनाएं बुंदिया, यहां देखें रेसिपी

Also read: Monsoon Skin Care tips: बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू उपाय

Also read: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर जरूर ट्राइ करें ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर लगेंगे बेहद सुंदर

कैसे करें प्रयोग

प्याज के रस और एलोवरा जेल से बालों के लिए बेहतर परिणाम पाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में 9 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें. इस उपाय को कम से कम एक हफ्ते में एक बार जरूर करें.

इन बातों का रखें ध्यान

एलोवेरा जेल और प्याज के रस से आपके बालों को फायदा हो, इसके लिए सबसे पहले इस बात पर ध्यान रखें कि फ्रेश प्याज का रस और शुद्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा रहेगा और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाने के बजाय इसका इस्तेमाल आपको बालों की जड़ों पर करना चाहिए, इससे आपके बालों को ज्यादा फायदा होगा.

Also read: Teachers’ Day 2024: इन रंगीन रंगोली डिजाइनस के साथ शिक्षकों का करें स्वागत

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >