Green Tea Beauty Hacks: आज की व्यस्त जिंदगी में अपने लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है. जब हम खुद का ख्याल नहीं रखते या खुद को नजरअंदाज करने लगते हैं, तो इसका असर हमारी स्किन, बालों और आंखों पर पड़ता है. कई बार जब कोई समस्या आती है, तो हम घबराकर मार्केट में मौजूद महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स पर निर्भर हो जाते हैं. ये काम भले ही कर जाएं, लेकिन इसमें समय और पैसे दोनों ज्यादा लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है, जो अपनी स्किन, बालों और आंखों का ख्याल रखना चाहते हैं, लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स के जाल में फंसना नहीं चाहते. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके किचन में मौजूद ग्रीन टी का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन, बाल और आंखों को नेचुरल और हेल्दी बनाए रख सकते हैं.
स्किन के लिए ग्रीन टी हैक्स
शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन आपके किचन में मौजूद ग्रीन टी आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. ग्रीन टी के इस्तेमाल से आपको स्किन ग्लोइंग और फ्रेश बनती है. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग को पानी में भिगोकर उसे ठंडा कर लेना है और फिर इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर रगड़ना है. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स और ब्लैक हेड्स कम होते हैं. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहे तो आपको ग्रीन टी बैग का पेस्ट बनाकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा लेना है. इसे सिर्फ 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने से आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है.
बालों के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल
आपके बालों के लिए भी ग्रीन टी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैटेचिन्स पाए जाते हैं जो आपके बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और हेयर फॉल की प्रॉब्लम को कम करते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले ग्रीन टी को अच्छे से ठंडा करके बालों की जड़ों पर लगाना है और बिलकुल ही हल्के हाथों से मसाज करना है. करीबन 20 मिनट बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपके बाल घने, मजबूत और शाइनी भी बनते हैं. वहीं, अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आपको ग्रीन टी को एलोवेरा जेल में मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें. जब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो आपके बाल समोद और सिल्की बन जाते हैं.
आंखों के लिए ग्रीन टी का इस तरह करें इस्तेमाल
अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या फिर सूजन की समस्या है तो भी आपको ग्रीन टी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स और टैनिन पाए जाते हैं जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले ग्रीन टी को पानी में भिगोकर 15 स 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख देना है. इसके बाद इसे बाहर निकालकर अपनी आंखों पर 15 मिनट के लिए रख दें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी आंखें फ्रेश दिखने लगती हैं और साथ ही डार्क सर्कल्स भी कम होते चले जाते हैं.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
