Greasy Hair Causes: क्या आपके बाल धोने के कुछ ही घंटों बाद फिर से चिपचिपे और तैलीय (Greasy) दिखने लगते हैं? यह समस्या आजकल बहुत आम हो गई है. खासकर बदलती लाइफस्टाइल, गलत हेयर केयर और हार्मोनल बदलाव इसके बड़े कारण हैं. Greasy Hair न सिर्फ लुक खराब करता है बल्कि डैंड्रफ, हेयर फॉल और स्कैल्प इंफेक्शन की वजह भी बन सकता है. आइए जानते हैं Greasy Hair के कारण, इसे रोकने के आसान उपाय.
What is The Main Cause of Greasy Hair? बालों के चिपचिपे होने के मुख्य कारण क्या हैं?
Greasy Hair का सबसे बड़ा कारण है स्कैल्प में नेचुरल ऑयल का अधिक बनना. Sebum बालों को पोषण देता है, लेकिन जब यह ज्यादा बनने लगे तो बाल ऑयली दिखने लगते हैं.
ये हो सकते है कारण:
- ज्यादा बार बाल धोना – इससे स्कैल्प ज्यादा तेल बनाने लगता है
- गलत शैम्पू का इस्तेमाल (Heavy या Sulphate वाला शैम्पू का इस्तेमाल ना करें)
- हार्मोनल बदलाव (Periods, PCOS जैसी समस्या के कारण )
- स्ट्रेस और नींद की कमी
- तला-भुना और जंक फूड का ज्यादा सेवन
- बार-बार बालों को छूना या कंघी करना
- गंदे ब्रश और तकिए के कवर
- प्रदूषण और धूल मिट्टी वाली जगह पर आना-जाना
Greasy Hair से बचने के लिए क्या करें?
- हफ्ते में 2–3 बार ही बाल धोएं
- Mild और Sulphate-Free Shampoo इस्तेमाल करें
- Conditioner सिर्फ बालों की लंबाई में लगाएं, स्कैल्प पर नहीं
- Aloe Vera Gel या Multani Mitti का हेयर पैक लगाएं
- ज्यादा ऑयलिंग से बचें
- Balanced Diet और खूब पानी पिएं
Greasy Hair कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन सही केयर न हो तो यह बालों को कमजोर बना सकता है. सही शैम्पू, संतुलित डाइट और स्ट्रेस कंट्रोल से इस समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बदबूदार अंडे के बिना भी हो सकते हैं बाल सिल्की और शाइनी
यह भी पढ़ें: Curry Leaves for Healthy Hair: मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए करी पत्ता है बेहद फायदेमंद
