सोने के मंगलसूत्र के ये डिजाइन देख नई बहुएं भी कहेंगी, यही चाहिए

Gold Mangalsutra Pendant Design: शादी के बाद सोने का मंगलसूत्र हर महिला की पसंद होता है. अगर आप नया डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये स्टाइलिश पेंडेंट जरूर देखें.

Gold Mangalsutra Pendant Design: शादी के बाद सोने का मंगलसूत्र पहनना सुहाग की खास निशानी माना जाता है. समय के साथ इसके डिजाइन भी काफी बदल गए हैं. अब महिलाएं भारी पेंडेंट की जगह छोटे, हल्के और स्टाइलिश डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं. अगर आप भी सोने का नया मंगलसूत्र खरीदने की सोच रही हैं, तो ये खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

ब्लैक बीड्स वाला सोने का पेंडेंट

Gold Mangalsutra Pendant Design, PC -AI

पतली सोने की चेन और छोटे ब्लैक बीड्स वाला यह डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है. इसका हल्का वजन इसे रोज पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

सोने का नेम पेंडेंट

Mangalsutra Pendant Design

अगर आपको कुछ अलग पसंद है, तो नाम या पहले अक्षर वाला पेंडेंट बनवा सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ आपकी ज्वेलरी को खास लुक भी देता है.

इनफिनिटी फ्लोरल पेंडेंट


Mangalsutra Design, pc - AI

इनफिनिटी और फूलों के डिजाइन वाला यह पेंडेंट आजकल काफी पसंद किया जा रहा है. इसे साड़ी, सूट और वेस्टर्न ड्रेस, हर आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.

हार्ट शेप सोने का पेंडेंट

Gold Mangalsutra Design, PC - AI

दिल के आकार वाला पेंडेंट कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता. इसमें छोटे स्टोन लगे हों, तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. यह रोजाना पहनने के लिए भी अच्छा विकल्प है.

सर्कल स्टोन पेंडेंट


Gold Mangal Sutra Design , PC - AI

गोल आकार का छोटा पेंडेंट इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. इसका सिंपल डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है और इसे रोज आसानी से पहना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सोने की बालियों के ये लेटेस्ट डिजाइन हैं डेली वियर के लिए परफेक्ट, 5 ग्राम में हो जाएंगी तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >