राखी पर बहन को सोने के इयररिंग्स गिफ्ट करने का है प्लान? देखें ये खूबसूरत डिजाइन

Gold Earrings Gift for Sister: रक्षाबंधन पर बहन को दें सोने की ईयररिंग्स का ख़ास तोहफा. ईयररिंग्स के ये 5 स्टाइलिश और क्लासी डिजाइन्स देखें, जो उनके हर लुक को परफेक्ट बनाएंगे.

Gold Earrings Gift for Sister: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. अगर इस बार आप अपनी बहन को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक उसके पास रहे और हर मौके पर काम आए, तो सोने की ईयररिंग्स अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.

गोल्ड ज्वेलरी में भी ईयररिंग्स ऐसी चीज हैं, जिन्हें रोजाना से लेकर खास मौकों तक पहना जा सकता है. अगर आपको डिजाइन चुनने में कंफ्यूजन हो रहा है, तो इन स्टाइलिश और क्लासी डिजाइनों (Gold Earrings for Raksha Bandhan) पर नजर डाल सकते हैं.

छोटे गोल्ड स्टड्स

अगर आपकी बहन को सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो छोटे गोल्ड स्टड ईयररिंग्स उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और इन्हें ऑफिस, कॉलेज या रोजाना की आउटिंग में भी आसानी से पहना जा सकता है.

PC: AI Generated

गोल्ड हूप्स (Gold Earrings Gift for Sister)

अगर आपकी बहन को ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है, तो गोल्ड हूप ईयररिंग्स अच्छे रहेंगे. ये गोल या ओवल शेप में मिलते हैं और अलग-अलग साइज में पहने जा सकते हैं. छोटे हूप्स डेली वियर के लिए अच्छे लगते हैं. सिंपल गोल्ड हूप्स का फायदा यह भी है कि इन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: कम बजट में भी बनाएं रक्षाबंधन खास, 1000 रुपये के अंदर दें ये प्यारे गिफ्ट्स

झुमका डिजाइन

अगर आपकी बहन को इंडियन और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है, तो गोल्ड झुमका एक शानदार गिफ्ट हो सकता है. झुमके का डिजाइन जितना क्लासी है, उतना ही यह कभी आउट ऑफ फैशन भी नहीं होता.

PC: AI Generated

फ्लोरल डिजाइन है थोड़ा हटके

कुछ अलग गिफ्ट करना चाहते हैं तो फूलों के डिजाइन वाले गोल्ड ईयररिंग्स (Gold Earrings Gift for Sister) देख सकते हैं. फ्लोरल पैटर्न ज्वेलरी को बहुत खूबसूरत और फेमिनिन लुक देता है. इस तरह के ईयररिंग्स में छोटे फूल, पत्तियां या कई लेयर्स वाला डिजाइन मिल सकता है. 

PC: Social Media

ड्रॉप ईयररिंग्स 

अगर बहन को पार्टी या फंक्शन में सजना-संवरना पसंद है, तो गोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स भी गिफ्ट किए जा सकते हैं. ये कानों से नीचे की तरफ लटकते हैं और चेहरे को थोड़ा लंबा व स्टाइलिश लुक देते हैं. इनमें मोती, स्टोन या गोल्ड की छोटी चेन वाला डिजाइन भी चुना जा सकता है.

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: साड़ी हो या सूट, रक्षाबंधन पर इन मेकअप लुक्स से पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >