Gift Ideas For Fashion Lover: अक्सर जब हम अपने किसी फैशन-लवर दोस्त के लिए गिफ्ट चुनते हैं, तो अक्सर कपड़े या शूज ही ध्यान में आते हैं. लेकिन सही साइज या उनकी पसंद का अंदाजा न होने की वजह से यह समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ जाए. कई बार हम कुछ खरीद तो लेते हैं, लेकिन बाद में लगता है कि शायद ये गिफ्ट्स उनके पसंद के हिसाब से नहीं है. ऐसे में गिफ्ट चुनना और भी ज्यादा कन्फ्यूजिंग हो जाता है. अगर आप भी इसी बात से कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. यहां दिए गए गिफ्ट आइडियाज आपकी दोस्त को जरूर पसंद आएंगे.
कलरफुल बैग (A Colourful Bag)
अगर आपकी दोस्त के पास पहले से ब्लैक और ब्राउन बैग हैं, तो इस बार उसे कुछ हटकर गिफ्ट दें. आप ऑरेंज, पिंक, ग्रीन या डेनिम कलर का बैग चुनें. ये उनके लुक में एक फ्रेश और ट्रेंडी टच जोड़ देगा.
नेम पेंडेंट (Customised Name Pendant)
ये फैशन लवर को गिफ्ट करने के लिए बहुत ही पर्सनल और खास गिफ्ट है. उनके नाम का पेंडेंट उन्हें बहुत पसंद आएगा और वह इसे हर दिन पहनना पसंद करेगी. आप सिंपल नेम पेंडेंट की जगह फुल नाम वाला पेंडेंट चुनें.
प्रिंटेड सिल्क स्कार्फ (Printed Silk Scarf)
फैशन लवर को प्रिंटेड स्कार्फ पहनना पसंद होता है. ये स्टाइलिश सिल्क स्कार्फ मल्टी-यूज गिफ्ट है. इस प्रिंटेड स्कार्फ को वह हेयरबैंड, रिस्टबैंड या बैग चार्म के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है.
क्यूट फोन कवर (Cute Phone Cover)
आप उनका फोन का मॉडल पता करके उन्हें क्यूट सा फोन कवर गिफ्ट कर सकती हैं. जब भी आपकी फ्रेंड अपनी मिरर फोटो लेगी आपका गिफ्ट उसमें जरूर नजर आएगा.
यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई
यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज
