Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई

Broccoli Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में एक हेल्दी स्नैक्स बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में विस्तार से.

Broccoli Recipe: अगर आप हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो ब्रोकली फ्राई एक अच्छा विकल्प है.  ब्रोकली हरी सब्जियों में सबसे पोषक मानी जाती है, इसमें फाइबर, आयरन और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. इसकी खासियत यह है कि यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है, क्योंकि इसका रंग और कुरकुरा उन्हें आकर्षित करता है. इसके अलावा, जो लोग वजन घटाने की डाइट पर हैं, उनके लिए यह लो-कैलोरी और हाई-न्यूट्रिशन स्नैक का बेहतरीन विकल्प है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्रोकली फ्राई बनाने के बारे में बताएंगे. तो चलिए चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

ब्रोकली फ्राई बनाने की सामग्री 

  • ब्रोकली – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटी हुई) 
  • बेसन – 3-4 चम्मच 
  • चावल का आटा – 2 चम्मच 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर – आधा चम्मच  
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 
  •  नमक – स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • तेल – तलने के लिए 

यह भी पढ़ें- Suji Recipe: जब भूख लगे हल्की, तो बनाएं झटपट सूजी रिंग्स

यह भी पढ़ें- Corn Recipe: रिमझिम बारिश में बनाएं चटपटा तंदूरी कॉर्न, जानें आसान विधि 

ब्रोकली फ्राई बनाने की विधि 

  • सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इसे हल्के गरम पानी में 2-3 मिनट तक उबालकर निकाल लें. 
  • अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस डालें.
  • इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • अब ब्रोकली को इस घोल में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसे मध्यम आंच पर ब्रोकली के टुकड़ों को कुरकुरा होने तक फ्राई करें. 
  • तैयार ब्रोकली फ्राई की हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

यह भी पढ़ें: Potato Skin Chips: बेकार समझकर न फेंके आलू के छिलके, बनाए स्वादिष्ट और कुरकुरी चिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >