सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

Fitness Tips: अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह छोटी-सी आदत भी बड़ा फर्क ला सकती है. इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे आसान रूटीन के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप कम समय में खुद को ज्यादा फिट, एक्टिव और हेल्दी महसूस कर सकते हैं.

Fitness Tips: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो फिट तो रहना चाहते हैं, लेकिन आपके पास जिम जाने के लिए समय नहीं है या फिर आप खुद को उतना मोटिवेट नहीं कर पाते? पूरे दिन ऑफिस में काम करने के बाद जब आप शाम को घर लौटते हैं, तो शरीर में इतनी एनर्जी नहीं बचती कि कुछ और किया जा सके. अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप जिम जाए बिना भी कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की मदद से खुद को कैसे फिट और एक्टिव रख सकते हैं. खासतौर पर, हम बात करेंगे रोजाना सिर्फ 20 मिनट वॉक करने के फायदों के बारे में. जब आप इन फायदों के बारे में जानेंगे, तो यकीनन इस आसान, असरदार और बिना खर्च वाली एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना शुरू कर देंगे.

शरीर में दिखने लगता है हल्कापन

अगर आप हर दिन सिर्फ 20 मिनट वॉक करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपका शरीर पहले से ज्यादा हल्का महसूस होना शुरू हो जाता है. शुरूआती दिनों में आपको थकान हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इस चीज की आदत आपके शरीर को होने लगती है. जब आप महीनेभर इस रूटीन को फॉलो करते हैं, तो पहले की तुलना में खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

वजन कंट्रोल करने में मदद

जब आप हर दिन सिर्फ 20 मिनट वॉक करते हैं तो आपकी कैलरीज बर्न होनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा अगर आप एक सही डाइट लेना शुरू कर देते हैं तो 1 ही महीने में आपको अपना वजन घटता हुआ महसूस होने लगता है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो यह तरीका सबसे सुरक्षित और लंबे समय तक अपनाया जाने वाला तरीका बन जाता है.

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जब आप रेगुलर बेसिस पर वॉक करना शुरू कर देते हैं तो आपका दिल मजबूत होने लग जाता है और साथ ही आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. जब आप हर दिन सिर्फ 20 मिनट वॉक करना शुरू करते हैं तो आपको दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है. इसके अलावा हर दिन वॉक करने से आपका ब्लड प्रेशर भी काफी हद तक कंट्रोल में रहने लगता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप

मेंटल स्ट्रेस में कमी

जब आप हर दिन वॉक करना शुरू करते हैं तो इसका फायदा आपको फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी देखने को मिलता है. जब आप हर दिन खुली हवा में वॉक करना शुरू करते हैं, तो आपका स्ट्रेस और एंग्जायटी काफी हद तक कम होने लग जाता है. सिर्फ 1 महीने जब आप इस रूटीन को फॉलो करते हैं तो आपको यह महसूस होता है कि आपका मूड अब पहले से बेहतर रहने लगा है और आपकी थिंकिंग भी पॉजिटिव हो गयी है.

नींद में होने लगता है सुधार

अगर आपको रात में नींद ठीक से नहीं आती है, तो डेली रूटीन में वॉक करने की आदत को शामिल करना चाहिए. यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. जब आप रेगुलर वॉक करते हैं तो आपका शरीर थकने लगता है और आपका दिमाग शांत हो जाता है. ऐसा होने से आपको रात के समय नींद बेहतर तरीके से आती है. सिर्फ 1 महीने तक इस रूटीन को अपनाकर आप अपनी स्लीप क्वालिटी को काफी बेहतर बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >