First Aid Tips: किचन में खाना बनाते समय कई तरह की घटनाएं कभी भी हो सकती हैं. कभी गर्म तेल के छींटे शरीर पर पड़ जाते हैं, तो कई बार गर्म तवे या फिर बर्तनों को छूने से हाथ जल जाते हैं. जब भी इनमें से कुछ भी हमारे साथ होता है, तो एक तेज जलन का एहसास होता है जिसे सह पाना आसान नहीं होता है. जब किचन में ऐसी कोई घटना होती है, तो हम घबरा जाते हैं और यह समझ में ही नहीं आता है कि आखिर करें तो करें क्या. इस घबराहट की वजह से कई बार आप गलत फैसले भी ले लेते हैं. आप इस तरह के किसी हालात में गलत फैसला न लें इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इस तरह के किसी भी हालात में सबसे पहले करना चाहिए. जब आप इन कामों को करेंगे तो सिर्फ जलन से छुटकारा नहीं मिलेगा, आपकी स्किन भी जल्दी ठीक हो सकती है. तो चलिए इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
अगर हाथ जल जाए तो क्या करें?
अगर आपका हाथ जल गया है, तो आपको बिना समय बर्बाद किये उस जले हुए हिस्से को ठंडे पानी के नीचे रखना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा न हो. इसमें कम से कम 20 मिनट के लिए पानी डालते ही रहें. जब आप अपने हाथों को पानी में भिगोएंगे को जलन भी कम होगा और स्किन भी ज्यादा डैमेज होने से बची हुई रहेगी. आपको कभी भी इस जगह पर डायरेक्टली बर्फ का इस्तेमाल नहीं करना है. बर्फ का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कम तेल में टेस्टी खाना बनाना अब हुआ आसान, जानें ये गेम-चेंजिंग टिप्स
एलोवेरा जेल का कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आपका हाथ जला तो है लेकिन जलन का एहसास कम है या फिर आपकी स्किन ही लाल हुई है, तो ऐसे में आप बिना किसी टेंशन के एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है और सूजन भी काफी हद तक कम हो सकती है. एलोवेरा जेल आपकी स्किन को ठीक करने में भी काफी मददगार साबित होता है.
शहद का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद
आप अगर चाहें तो इस जले हुए हिस्से पर शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कुछ ऐसे प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को बैक्टीरिया से तो बचाते ही हैं बल्कि जख्म को जल्दी भरने में भी मदद करते हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप शहद को एक पट्टी में पहले लगाएं, उसके बाद उसे जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह से बांध लें. जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो इन्फेक्शन का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें
