Fashion Tips: लंबी लड़कियों के लिए बेस्ट स्टाइल टिप्स, मिलेगा एक्ट्रेस वाला लुक

Fashion Tips: दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सुष्मिता सेन जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी लंबाई बल्कि फैशन सेंस के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस हैं. अगर आप भी अपने हाईट के अनुसार आउटफिट पहन कर, अपना फैशन में बदलाव लाना चाहती है तो इन कुछ टिप्स को फॉलो करें.

Fashion Tips: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि जहां एक तरफ आपकी लंबी हाईट की वजह से आपको खेल-कूद में बेहद फायदा होता हो, पर दूसरी तरफ आपकी लंबाई के वजह से आप अपनी पसंदीदा हिल और कपड़े पहनने से कतराती हैं. हालांकि, लंबी और पतली महिलाओं के ऊपर हर तरह के कपड़े बेहद सुंदर लगते है. कभी-कभी स्टाइल और आउटफिट के बारे में ज्यादा जानकारी ना होने के कारण वह ये तय नहीं कर पाती कि कैसा स्टाइल चुनें और कैसे आउटफिट पहनना उनके लिए बेहतर हो सकता है. दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सुष्मिता सेन जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी लंबाई बल्कि फैशन सेंस के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस हैं. अगर आप भी अपने हाईट के अनुसार आउटफिट पहन कर, अपना फैशन में बदलाव लाना चाहती है तो इन कुछ टिप्स को फॉलो करें.

पहने स्किनी जींस
लंबी महिलाओं पर ऐसे पैंट्स अच्छे लगते है जो उनके पैरो से चिपके हुए होते है, जैसे स्किनी जींस और सिगरेट पैंट. इस तरह के पैंट्स आपके पैरो को लंबे और पतले दिखने में मदद करते है.

हील्स को करें स्टाइल
कद में लंबी महिलाओं को अकसर यह सुनने को मिलता है कि उनकी लंबी हाईट के कारण उन्हें हिल्स पहनने की जरूरत नहीं है. हालांकि लंबी महिलाओं पर हिल्स बेहद ही सुंदर लगता है और उन्हें एलिगेंट लूक देने में मदद करता है.

करें मैक्सी ड्रेस का इस्तेमाल
मैक्सी ड्रेस लंबी महिलाओं के ऊपर बेहद खूबसूरत लगता है. हालांकि इस तरह के ड्रेस कम हाईट वाली महिलाएं भी पहनती है, लंबी महिलाओं पर मैक्सी ड्रेस काफी स्टाईलिस दिखता है. मैक्सी ड्रेस कूल दिखने के साथ-साथ पहनने में भी आरामदायक होता है.

प्रिंटेड टॉप पहने
अपने हाईट को सही तरह से दिखाने के लिए ऊपरी और निचले हिस्से में अलग-अलग किस्म के टॉप और बॉटम वियर पहने. हालांकि प्रिंटेड टॉप हर हाईट की महिलाओं पर सुंदर लगता है. इस तरह के टॉप लंबी महिलाओं की पर्सनेलिटी पर ज्यादा सूट करता है.

स्ट्रेट जींस में दिखें स्टाइलिश
लंबी और पतली महिलाओं पर स्ट्रेट जींस काफी अच्छ लगता है. यह आपको ज्यादा स्टाइलिश लूक देता है. भले ही स्किनी जींस में आप ज्यादा पतली और लंबी दिखती है, पर एंकल तक फ्लेयर्ड पैंट्स आप पर बेहद सुंदर लग सकती है. आप स्लिम लुक वाली स्ट्रेट या मॉम फिटेड जींस पहन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >