Protest के दौरान बीमार नहीं पड़ना चाहते? घर से निकलने से पहले करें ये तैयारी

Protest Safety Tips: प्रदर्शनों के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. धूप, बारिश और उमस में शरीर को डिहाइड्रेशन और थकान से बचाने के लिए आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं.

Protest Safety Tips: पेपर लीक को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे आयोजनों में कई बार लंबे समय तक धूप, बारिश और उमस के बीच रहना पड़ता है. लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और थकान भी महसूस हो सकती है. इसलिए प्रदर्शन में जाने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, किन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें

लंबे समय तक बाहर रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए घर से निकलते समय पानी की बोतल जरूर रखें. अगर संभव हो, तो बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और थकान भी कम महसूस होगी.

ORS का एक पैकेट साथ रखें

उमस और पसीने की वजह से शरीर से जरूरी लवण भी निकल जाते हैं. ऐसे में ORS का एक पैकेट बैग में रखना अच्छा रहेगा. जरूरत पड़ने पर इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं.

छाता या रेनकोट रखना न भूलें

बारिश का मौसम है. कब मौसम बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. इसलिए बैग में फोल्ड होने वाला छाता या हल्का रेनकोट जरूर रखें. इससे भीगने से बचेंगे और लंबे समय तक आराम से बाहर रह पाएंगे.

हल्का और जल्दी खराब न होने वाला खाना रखें

भूख लगने पर बाहर का खाना हमेशा आसानी से नहीं मिल पाता. ऐसे में बैग में ड्राई फ्रूट्स, भुना चना, मखाना, मूंगफली, एनर्जी बार या बिस्कुट जैसे हल्के स्नैक्स रखें. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती रहेगी.

जरूरी दवाएं साथ रखें

अगर आप रोज किसी दवा का सेवन करते हैं, तो उसे बैग में रखना न भूलें. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह से रखी गई जरूरी दवाएं, जैसे दर्द की दवा या एलर्जी की दवा भी साथ रख सकते हैं. अपनी दवा किसी और के साथ साझा न करें.

आरामदायक कपड़े और जूते पहनें

लंबे समय तक खड़े रहने या चलने की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है. इसलिए हल्के, आरामदायक कपड़े और अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनें. बारिश में फिसलन भी हो सकती है, इसलिए चप्पल की जगह मजबूत जूते बेहतर रहते हैं.

मोबाइल पूरी तरह चार्ज रखें

घर से निकलने से पहले मोबाइल पूरी तरह चार्ज कर लें. अगर लंबे समय तक बाहर रहने की संभावना है, तो पावर बैंक और चार्जिंग केबल भी साथ रखें. इससे जरूरत पड़ने पर परिवार या दोस्तों से संपर्क करना आसान रहेगा.

एक छोटा फर्स्ट-एड पाउच रखें

बैग में बैंडेज, एंटीसेप्टिक वाइप्स, हैंड सैनिटाइजर और कुछ टिश्यू रखना फायदेमंद हो सकता है. छोटी-मोटी जरूरत पड़ने पर ये चीजें काम आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सोमवारी व्रत में पिएं ये 6 ड्रिंक्स, दिनभर नहीं होगी कमजोरी और थकान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >