Ekadashi Rituals: एकादशी के बाद क्यों खाया जाता है चावल, जानें फायदे

Ekadashi Rituals: हिंदुओं में एकादशी का बहुत महत्व होता है, ऐसे में उसके अगले दिन चावल खाने को लेकर एक खास मान्यता है, आइए जानते हैं.

Ekadashi Rituals: हिंदू धर्म में कई सारे त्योहार और व्रत होते हैं. पूर्णिमा, एकादशी, सबका अपना एक अलग महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने में 2 एकादशी होते हैं. कई लोग खास तौर से एकादशी का व्रत करते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि इससे उन्हें कई तरह के चमत्कारी फायदे मिलते हैं. ऐसे में इस व्रत को लेकर कई तरह के नियमों का भी पालन करना पड़ता है. एकादशी के दिन ऐसा माना जाता है कि चावल नहीं खाना चाहिए लेकिन अगले दिन खाना बेहद ही शुभ माना जाता है.

Ekadashi Rituals: क्या है द्वादशी में चावल खाने का महत्व

एकादशी के अगले दिन यानी कि द्वादशी को चावल खाना बेहद ही शुभ होता है, ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन चावल ग्रहण करते हैं उनके जीवन से परेशानियां दूर रहती हैं और उन्हें अपने मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है, साथ ही उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है.

Ekadashi Rituals: द्वादशी तिथि में खाएं पीले चावल

द्वादशी के दिन चावल खाना बेहद शुभ है, ऐसे में आप खास तौर से पीले चावल खा सकते हैं. माना जाता है कि इससे आप पर और आप के परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनती है और आप की किस्मत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं. इसलिए इस दिन खास तौर से पीले चावल का सेवन जरूर करें.

Ekadashi Rituals: द्वादशी में बनाएं और दान करें कड़ी चावल

द्वादशी तिथि के दिन कड़ी चावल को बनाना और उसका दान करना काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन अगर आप कड़ी चावल दान करते हैं तो आप के ग्रहों के दोष कट जाते हैं. इस दिन कई लोग भगवान विष्णु को कड़ी चावल का भोग भी लगाते हैं.

Also read: Rangbhari Ekadashi 2024 Date: कल है रंगभरी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >