ज्यादा चीनी खाने के क्या हैं नुकसान? डायटीशियन से जानें सेहतमंद विकल्प

क्या आपको भी चाय या कॉफी में ज्यादा चीनी पसंद है? जानें कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है. डायटीशियन मोनिका दीक्षित बताती हैं कि किन लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए और मीठे की क्रेविंग होने पर क्या खाएं.

क्या आपको भी चाय या कॉफी में थोड़ी ज्यादा चीनी पसंद है? खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है या फिर कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस पी लेते हैं? अगर ऐसा है, तो आपको दिनभर में होने वाले कुल चीनी के सेवन पर ध्यान देने की जरूरत है.

दरअसल, हम जाने-अनजाने दिनभर में कई बार चीनी का सेवन कर लेते हैं. ऐसे में कभी आपने सोचा है कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? साथ ही, क्या कुछ लोगों को चीनी का सेवन करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है? इसी बारे में हमने डायटीशियन मोनिका दीक्षित से बात की. उन्होंने बताया कि किन लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए, ज्यादा चीनी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है और मीठा खाने की क्रेविंग हो, तो चीनी की जगह क्या लिया जा सकता है.

इन लोगों को चीनी से रहना चाहिए सावधान

SGPGIMS हाॅस्पिटल की डायटीशियन मोनिका दीक्षित के मुताबिक, डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोगों को अपनी डाइट में चीनी की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों का वजन ज्यादा है, उन्हें भी ज्यादा चीनी खाने से बचना चाहिए. वहीं, फैटी लिवर या ट्राइग्लिसराइड की समस्या वाले लोगों को भी चीनी का सेवन कम करना चाहिए.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ इन्हीं लोगों को चीनी से बचने की जरूरत है. अगर आप भी रोज जरूरत से ज्यादा मीठा खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने और दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए दूसरी परेशानियां भी खड़ी कर सकता है.

मीठा खाने का मन करे तो क्या खाएं?

अब सवाल आता है कि अगर बार-बार मीठा खाने का मन करे, तो चीनी की जगह क्या लिया जा सकता है? डायटीशियन के मुताबिक, ताजे फल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. फलों में नेचुरल शुगर के साथ फाइबर, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.

इसके अलावा बिना चीनी वाला दही या ऐसे स्नैक्स लिए जा सकते हैं, जिनमें अतिरिक्त चीनी न हो. इस तरह मीठा खाने की इच्छा को पूरा करने के साथ डाइट में अतिरिक्त चीनी लेने से भी बचा जा सकता है.

चीनी पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं

डायटीशियन के मुताबिक, चीनी को पूरी तरह बंद करना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. जरूरत इस बात की है कि आप इसकी मात्रा पर ध्यान दें. खासकर उन चीजों को लेकर सावधान रहें, जिनमें चीनी छिपी हुई होती है.

मीठे ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और कई प्रोसेस्ड फूड्स में अतिरिक्त चीनी हो सकती है. इसलिए इन चीजों का सेवन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. तो अगली बार जब मीठा खाने का मन करे, सिर्फ चीनी या मिठाई पर निर्भर रहने के बजाय हेल्दी विकल्प चुनें. साथ ही, दिनभर में आप कुल कितनी चीनी ले रहे हैं, इस पर भी नजर रखें.

यह भी पढ़ें: घर में मौजूद ये 4 चीजें बन सकती हैं फेफड़ों के कैंसर की वजह, जानें कैसे बचें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >