Tips to Grow Coriander in Summer: गर्मी के मौसम में धनिया उगाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन सही तरीके अपनाए जाएं तो तेज धूप में भी आपकी क्यारी हरे-भरे धनिये से भरी रह सकती है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि धनिया उगता नहीं, बीज सड़ जाते हैं या पौधे सूख जाते हैं. असल में धनिया उगाने का एक खास तरीका होता है, जिसे अपनाकर आप पूरे गर्मी भर ताजा धनिया पा सकते हैं.
धनिया उगाने के टिप्स (Tips to Grow Coriander in Summer)
1. धनिया के बीज को सीधे न बोएं. पहले बीज को हल्का सा दबाकर दो भाग में तोड़ लें. इससे अंकुरण जल्दी और ज्यादा होता है.
2. धनिया के लिए 50% गार्डन मिट्टी, 30% कम्पोस्ट और 20% रेत मिलाकर मिट्टी तैयार करें. इससे पानी जमा नहीं होगा और जड़ें जल्दी बढ़ेंगी.
3. गर्मी में धनिया को पूरे दिन की धूप में न रखें. इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप और दोपहर में हल्की छाया मिले.
4. धनिया में ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए, लेकिन मिट्टी सूखने भी नहीं देना है. रोज थोड़ा-थोड़ा पानी स्प्रे से दें.
5. अगर आप लगातार धनिया चाहते हैं, तो हर 15 दिन में थोड़ा-थोड़ा बीज नई क्यारी या गमले में बोते रहें.
6. जब धनिया बड़ा हो जाए तो जड़ से न उखाड़ें, ऊपर से पत्तियां काटें. इससे पौधा फिर से बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: किचन में जरूर लगाएं ये काम के पौधे, खाना बनेगा और भी लाजवाब
यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन
