घर पर बनाएं मेयोनीज, वो भी चार अलग-अलग फ्लेवर में – शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की रेसिपी

अगर आप हेल्दी और बिना तेल वाली मेयोनीज घर पर बनाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह जीरो ऑइल मेयोनीज रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Easy Homemade Mayonnaise Recipe: मेयोनीज एक ऐसी चीज है जो साधारण खाने में भी मजेदार स्वाद जोड़ देती है. बच्चे मेयोनीज को बड़े चटकारे लेकर खाते हैं. अब आप इस मेयोनीज को और भी हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने एक बेहद हेल्दी और आसान जीरो ऑइल मेयोनीज (Zero Oil Mayonnaise) रेसिपी बताई है, जो काजू और पनीर से बनाई जाती है. यह मेयोनीज बिना तेल और बिना प्रिजर्वेटिव के बनती है, इसलिए यह बाजार की मेयोनीज से ज्यादा हेल्दी है.

इस मेयोनीज को आप सैंडविच, बर्गर, फ्राइज, रैप और सलाद ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं खास बात यह है कि इससे प्लेन, हर्ब, चिली गार्लिक और तंदूरी मेयो – चार अलग-अलग फ्लेवर बनाए जा सकते हैं.

जीरो ऑइल मेयोनीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Veg Mayonnaise Recipe Ingredients)

  • ½ कप काजू (2–3 घंटे भिगोए हुए)
  • 100 ग्राम पनीर
  • 3-4 टेबलस्पून दूध
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस

फ्लेवर के लिए

  • हर्ब मेयो (Herb Mayo) बनाने के लिए पुदीना, धनिया
  • चिली गार्लिक मेयो (Chilli Garlic Mayo) बनाने के लिए – लहसुन, चिली फ्लेक्स
  • तंदूरी मेयो (Tandoori Mayo) बनाने के लिए – अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला, कसूरी मेथी

जीरो ऑइल मेयोनीज बनाने की रेसिपी (Zero Oil Easy Homemade Mayonnaise Recipe)

हेल्दी मेयोनीज रेसिपी

सबसे पहले काजू को 2–3 घंटे भिगो दें या 2–3 मिनट उबालकर ठंडा कर लें. अब मिक्सर में भीगे काजू, पनीर, नमक, काली मिर्च और थोड़ा दूध डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. जरूरत के अनुसार दूध डालकर क्रीमी कंसिस्टेंसी तैयार करें. फिर इसमें नींबू का रस डालकर दोबारा ब्लेंड करें.

अब इसी बेस मेयोनीज को चार हिस्सों में बांट लें. एक हिस्सा प्लेन रखें. दूसरे में पुदीना-धनिया डालकर हर्ब मेयो (Herb Mayo) बनाएं. तीसरे में लहसुन और चिली फ्लेक्स डालकर चिली गार्लिक मेयो (Chilli Garlic Mayo) बनाएं. चौथे हिस्से में तंदूरी मसाले डालकर तंदूरी मेयो (Tandoori Mayo) तैयार करें.

सभी मेयोनीज को 1 घंटे फ्रिज में रखें, इससे मेयोनीज और गाढ़ी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: अगर खाना स्वादिष्ट बनाना है तो शेफ संजीव कपूर की ये चटनियां जरूर सीखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >