गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये

Fridge Usage Tips: गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है और इसके साथ ही बिजली का बिल भी. लेकिन कुछ छोटी और समझदारी भरी आदतें अपनाकर आप इसके खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं. अगर आप भी हर महीने बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो ये आसान और काम के टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

Fridge Usage Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और इस समय अगर हम किसी चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वह है फ्रिज. यह हर घर की जरूरत बन चुका है. इसका इस्तेमाल हम खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए करते हैं. फ्रिज का इस्तेमाल अगर आप भी करते हैं लेकिन इसकी वजह से बढ़ते हुए बिजली के बिल से परेशान हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का और मददगार होने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फ्रिज के इस्तेमाल से आने वाले इलेक्ट्रिसिटी बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं. एक महीने तक इन टिप्स को अपनाकर देखिए, आपको बिल में फर्क साफ दिखने लग जाएगा. तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बार-बार फ्रिज खोलने से बचें

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि छोटी-छोटी चीजों के लिए भी फ्रिज के दरवाजे को बार-बार खोलते रहते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और उसे खुद को दोबारा ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करना पड़ता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आपको जिन भी चीजों की जरूरत है आप उन्हें एक बार में ही निकाल लें. इसके अलावा फ्रिज के दरवाजे को ज्यादा देर तक खुला रखने से भी आपको बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मिनटों में साफ करें पंखे और कूलर, अपनाएं ये आसान और असरदार ट्रिक्स

सही जगह पर रखें फ्रिज

आप किस जगह पर फ्रिज को रखते हैं इसका असर भी इलेक्ट्रिसिटी बिल पर पड़ता है. अगर आप फ्रिज को गैस-चूल्हे, अवन या फिर डायरेक्ट धूप पड़ने वाली जगह पर रखते हैं, तो फ्रिज को ठंडा रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जो ठंडी और हवादार हो. इसके अलावा आपको दीवार और फ्रिज के बीच भी थोड़ी सी जगह खाली रखनी चाहिए.

फ्रिज को न करें ओवरलोड

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे फ्रिज में जरूरत से ज्यादा चीजें भर देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज के अंदर हवा का सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है और फ्रिज को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल करना पड़ता है. फ्रिज में सिर्फ उन चीजों को रखें जो कि जरूरी हैं. यह छोटा सा उपाय आपके फ्रिज की लाइफ को बढ़ाता है और साथ ही इलेक्ट्रिसिटी बिल को भी कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से हो गए हैं परेशान? ये 5 आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

यह एक ऐसी गलती है जिसे हम में से काफी लोग दोहराते हैं. यह गलती है गर्म खाने की चीजों को सीधे फ्रिज में रख देना. जब आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज का टेम्परेचर बढ़ता है और उसे खुद को दोबारा ठंडा करने के लिए ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करना पड़ता है. आपको हमेशा खाने की चीजों को ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखना चाहिए.

सही टेम्परेचर पर फ्रिज चलाएं

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन फ्रिज को बहुत ज्यादा टेम्परेचर पर चलाने की जरूरत नहीं होती है. नॉर्मली आपको फ्रिज का टेम्परेचर हमेशा 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना चाहिए क्योंकि इसे ही सबसे बेस्ट माना जाता है. जब आप टेम्परेचर को कम कर देते हैं तो इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: किचन में घिनौने कॉकरोच ने मचा रखा है आतंक? ये सस्ते घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >