Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक

Easy Christmas Cake Recipe: क्रिसमस में घर पर केक बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के मदद से अपनाएं आसानी से केक बनाने की रेसिपी.

Easy Christmas Cake Recipe: क्रिसमस आते ही घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं. कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है इस दिन कई लोग घर पर केक बनाते हैं. ऐसे में आप भी इस क्रिसमस अपने घर में केक बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आपको केक बनाना नहीं आता और आप पहली बार केक बनाने जा रहे हैं तो इस आसान केक की रेसिपी से आप घर पर स्पंजी केक बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से आसानी से केक बनाने की रेसिपी. 

क्रिसमस केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • पिसी हुई चीनी – आधा कप
  • दूध – 1 कप
  • तेल / पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम, टूटी-फ्रूटी) – आधा चम्मच 
  • कोको पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – एक चुटकी

क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप गैस पर मोटी तली वाली कड़ाही रखें. इसके बाद आप नीचे नमक डालें. अब आप इसके ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर प्री-हीट करें. 
  • अब एक बाउल में चीनी और तेल अच्छे से मिक्स करें, फिर आप दूध और वनीला डालें. अब आप दूसरी कटोरी में मैदा, बे��िंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और नमक डालकर छान लें. इसके बाद आप सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं. 
  • अब आप ड्राई फ्रूट डालकर इसे हल्के हाथ से मिक्स कर लें. अब आप केक टिन/स्टील की कटोरी में तेल लगाकर केक का तैयार हुआ बैटर डालें. 
  • इसे कड़ाही के अंदर जाली पर रखें और ढक्कन बंद कर दें. इसे धीमी आंच पर 40 मिनट के लिए पकाएं और लास्ट में आप टूथपिक डालकर चेक करें और साफ निकले तो केक बनकर तैयार है. 
  • तैयार हुए केक के ऊपर आप सजावट के लिए कोई भी चॉकलेट डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर फ्रेंड्स को दें ऐसा तोहफा जिसे देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, जानें खास गिफ्ट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >