Strawberry Shake Recipe: बच्चों के लिए आइसक्रीम नहीं, इस बार ट्राई करें ये टेस्टी स्ट्रॉबेरी शेक

Strawberry Shake Recipe: स्ट्रॉबेरी का टेस्ट बच्चों को बहुत पसंद होता है, आइसक्रीम से लेकर शेक उन्हें बहुत ज्यादा ही पसंद होते हैं. आइए जानते हैं इस लेख में घर पर आसानी से स्ट्रॉबेरी शेक बनाने का तरीका.

Strawberry Shake Recipe: अगर आपको फ्रूटी और क्रीमी ड्रिंक पसंद है, तो स्ट्रॉबेरी शेक आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. बच्चों को अक्सर स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाली आइसक्रीम ही ज्यादा पसंद आती है, और यही वजह है कि स्ट्रॉबेरी, ठंडा दूध और वनीला आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन वाला ये शेक उन्हें जरूर पसंद आएगा. इस रेसिपी को आप फॉलो करके आसानी से आप घर ही टेस्टी और मजेदार शेक तैयार कर सकते हैं. इसे पीते ही बच्चे हो या बड़े आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर ही स्ट्रॉबेरी शेक रेडी करने के बारे में. 

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सामग्री 

  • स्ट्रॉबेरी – 1 कप (धोकर और कटे हुए)
  • दूध – 1 कप (ठंडा)
  • वनीला आइसक्रीम – 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  • शहद/चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5 

यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर काट लें. फिर ब्लेंडर में कटे हुए स्ट्रॉबेरी, दूध, आइसक्रीम और शहद डालें.  
  • अगर आप ठंडा शेक पसंद करते हैं, तो बर्फ के टुकड़े भी डालें. 
  • इन सबको अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक यह स्मूदी और क्रीमी न हो जाए. 
  • तैयार हुए शेक को गिलास में डालें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी स्लाइस या क्रीम सजाकर सबको सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >