Tomato Rice Flour Snacks: गर्म-गरम चाय के साथ अगर कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. चावल के आटे और टमाटर से बनने वाला यह स्नैक्स ऐसा ही एक आसान और झटपट तैयार होने वाला व्यंजन है. इसमें टमाटर की हल्की खटास और मसालों का स्वाद मिलकर इसे बेहद लाजवाब बना देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं होती. यह स्नैक्स बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है और किसी भी समय झटपट बनाकर सर्व किया जा सकता है.
स्नैक्स बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 कप चावल का आटा
- 2 मध्यम आकार के टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया (कटा हुआ)
- पानी (जरूरत अनुसार)
- तेल (तलने के लिए)
स्नैक्स बनाने का आसान तरीका
1. मिश्रण तैयार करें:
एक बाउल में चावल का आटा लें. इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
2. मसाले मिलाएं:
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करें.
3. बैटर तैयार करें:
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
4. तलने की तैयारी:
कढ़ाही में तेल गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, तब छोटे-छोटे हिस्से बैटर के तेल में डालें.
5. कुरकुरा तलें:
इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
6. सर्व करें:
गरमा-गरम स्नैक्स्स को टिशू पेपर पर निकालें और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें: सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां
