Easy 6 Milkshake Recipes: गर्मियों में घर पर बनाइए ये 6 तरह के मिल्कशेक, जो शरीर के साथ मन को भी दे ठंढक

Easy 6 Milkshake Recipes: गर्मियों में ठंडा और स्वादिष्ट ड्रिंक पीने का मन करता है. ऐसे में Bharatz Kitchen की ये 6 मिल्कशेक रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हैं. आम, सेब, केला, ड्राई फ्रूट्स, चीकू और बिस्कॉफ से बने ये मिल्कशेक घर पर मिनटों में आसानी से तैयार किए जा सकते हैं.

Easy 6 Milkshake Recipes: गर्मियों के मौसम में ठंडे और स्वादिष्ट ड्रिंक्स पीना हर किसी को पसंद होता है.  ऐसे में मिल्कशेक एक बेहतरीन विकल्प है.  यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है.  फेमस यूट्यूब चैनल Bharatzkitchen ने अपने चैनल पर 6 अलग-अलग तरह के मिल्कशेक बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.  खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और ये कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं.  आइए जानते हैं इन 6 स्वादिष्ट मिल्कशेक की आसान रेसिपी. 

मैंगो मिल्कशेक (Mango Shake)

मैंगो मिल्कशेक गर्मियों का सबसे पसंदीदा ड्रिंक है.  आप 1 पका हुआ आम, 1 गिलास ठंडा दूध, 2 चम्मच चीनी  को लें और थोड़ी बर्फ  आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब मिक्सर में आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.  तैयार मैंगो मिल्कशेक को गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

एप्पल मिल्कशेक (Apple Shake)

सेहत के लिए फायदेमंद और स्वाद में बेहतरीन.  अगर आप 1 सेब, 1 गिलास दूध, 2 चम्मच चीनी, थोड़ा सा शहद को मिलाएंउसके बाद सेब को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.  मिक्सर में सेब, दूध और चीनी डालकर ब्लेंड कर लें.  चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद डालकर सर्व करें. 

बनाना मिल्कशेक (Banana Shake)

बनाना शेक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.  1 पका केला, 1 गिलास दूध, 1–2 चम्मच चीनी, 3–4 बर्फ के टुकड़े को मिलाकर आप इसे तैयार कर सकते हैं.  इसके लिए केले को काटकर मिक्सर में डालें.  इसमें दूध, चीनी और बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.  गाढ़ा और क्रीमी बनाना शेक तैयार है. 

ड्राई फ्रूट मिल्कशेक (Dry Fruits Milkshake)

यह मिल्कशेक हेल्दी और पौष्टिक होता है.  इसके लिए आपको 5 बादाम, 5 काजू, 2 पिस्ता, 1 गिलास दूध, 2 चम्मच चीनी चाहिए होगी.  इसके बाद  ड्राई फ्रूट्स को 10–15 मिनट पानी में भिगो दें.  अब इन्हें दूध और चीनी के साथ मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें.  तैयार ड्राई फ्रूट मिल्कशेक को ठंडा करके सर्व करें. 

चीकू मिल्कशेक (Chikoo Shake)

चीकू से बना मिल्कशेक बहुत ही क्रीमी और स्वादिष्ट होता है.  इसके लिए आपको चाहिए 2 पके चीकू, 1 गिलास दूध, 2 चम्मच चीनी.  चीकू को छीलकर बीज निकाल दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब मिक्सर में चीकू, दूध और चीनी डालकर ब्लेंड करें.  स्वादिष्ट चीकू मिल्कशेक तैयार है. 

बिस्कॉफ मिल्कशेक (Biscoff Milkshake)

यह मिल्कशेक बच्चों और युवाओं को बहुत पसंद आता है.  इसके लिए आपको चाहिए 4 बिस्कॉफ बिस्कुट, 1 गिलास ठंडा दूध, 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम, 2–3 बिस्किट.  मिक्सर में दूध, बिस्कॉफ बिस्कुट, आइसक्रीम और बिस्किट डालकर ब्लेंड कर लें.  इसे गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा बिस्कॉफ स्प्रेड डालकर सर्व करें. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >