Dry Fruits Bhang Thandai: महाशिवरात्रि के पावन दिन पर भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. शिवजी की पूजा में इस खास प्रसाद का अपना एक अलग ही महत्व है. अक्सर लोग व्रत के दौरान बाजार से लाई हुई ठंडाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर पर बने शुद्ध और ताजे प्रसाद की बात ही कुछ और होती है. अगर आप भी इस साल अपने हाथों से ड्राई फ्रूट्स और दूध वाली गाढ़ी ठंडाई बनाकर भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं, तो आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव के लिए यह खास प्रसाद घर पर कैसे बना सकते हैं.
ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
चीनी – 100 ग्राम (स्वाद के अनुसार)
बादाम – 15 से 20 पीस
काजू – 15 से 20 पीस
पिस्ता – 10 से 12 पीस
खरबूजे के बीज – 2 चम्मच
खसखस – 1 चम्मच
सौंफ – 2 चम्मच
काली मिर्च – 10 से 12 दाने
हरी इलायची – 5 से 6 पीस
केसर – 10 से 12 धागे
भांग की पत्तियां या पेस्ट – स्वाद और जरूरत के अनुसार
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – 1 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई कैसे बनाएं?
1. ड्राई फ्रूट्स भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस और बीजों को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर उन्हें मिक्सी में बारीक पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें.
2. अब एक बड़े बर्तन में दूध को अच्छे से उबालें और उसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीनी और केसर के धागे डालकर दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
3. तैयार किए हुए मेवों के पेस्ट को दूध में अच्छी तरह मिलाएं और साथ ही इसमें पिसी हुई काली मिर्च, इलायची और भांग डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट तक चलाते रहें.
4. जब ठंडाई अच्छी तरह पक जाए तो उसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर उसे बारीक छलनी से छानकर भगवान शिव को भोग लगाने के लिए मिट्टी के लोटे में भर लें.
यह भी पढ़ें: Mahashivratri Special Bhang Peda Recipe: महाशिवरात्रि पर बनाएं भांग का पेड़ा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान
