Dry Fruit Shake Recipe: बच्चों को पसंद आएगा ये ड्राई फ्रूट शेक, मिनटों में ऐसे करें रेडी

Dry Fruit Shake Recipe: अगर आप अपने बच्चों की डिमांड पूरा करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए खास है. आप अपने बच्चों को बाहर के ड्रिंक के बजाय घर पर ही बनाकर टेस्टी ड्राई फ्रूट शेक दे सकते हैं.

Dry Fruit Shake Recipe: आजकल बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक और बाहर मिलने वाले मीठे ड्रिंक पीने की जिद करते हैं, जो स्वाद में तो अच्छे होते हैं लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को कुछ ऐसे ड्रिंक देना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी तो आप टेस्टी ड्राई फ्रूट शेक तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं ड्राई फ्रूट शेक बनाने की आसान विधि, जिसे आप झटपट तैयार करके अपने बच्चों को खुश कर सकते हैं. 

ड्राई फ्रूट शेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बादाम – 5-6 (भीगे हुए)
  • काजू – 4-5
  • किशमिश – 8-10
  • अखरोट – 2
  • खजूर – 2 (बीज निकालकर)
  • दूध – 1 गिलास
  • शहद या चीनी – स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर – 1 चुटकी

यह भी पढ़ें- Chocolate Shake Recipe: मेहमानों और बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक

यह भी पढ़ें- Chocolate Shake Recipe: मेहमानों और बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक

ड्राई फ्रूट शेक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और खजूर को पानी में 4-5 घंटे या रात भर भिगो दें. भिगोने के बाद आप बादाम के छिलके उतार लें. 
  • अब एक मिक्सर जार में सभी भीगे हुए ड्राई फ्रूट को डालकर, इसमें 1 गिलास दूध और शहद या चीनी स्वादानुसार मिलाएं. 
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक शेक गाढ़ा और स्मूथ न हो जाए. अब इसमें 1 चुटकी इलायची पाउडर डालें और हल्का सा फिर से मिक्स करें. 
  • अब तैयार शेक को गिलास में निकालें. शेक को सजाने के लिए आप ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर सजाएं. 
  • तैयार हुए टेस्टी शेक को सभी को सर्व करें और आप भी ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >