Door Mat Color as per Vastu for Home Entrance: घर की खुशहाली और आर्थिक स्थिति पर कई बार छोटी-छोटी चीजों का भी बड़ा प्रभाव पड़ता है. वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर रखी डोरमैट का रंग भी धन और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है.
वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर जय मदान के अनुसार यदि दरवाजे की दिशा के अनुसार सही रंग की डोर मैट चुनी जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. वहीं गलत रंग की मैट रखने से धन हानि और आर्थिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.
डॉक्टर जय मदान बताती हैं किस दिशा में कौन-सा रंग है शुभ (Door Mat Color as per Vastu for Home Entrance)
अगर घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में हो तो किस रंग का डोरमैट रखना शुभ माना जाता है?
अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो हरी (Green) रंग की डोर मैट रखना शुभ माना जाता है. दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है और हरा रंग इसे संतुलित करता है.
इस दिशा में लाल रंग की मैट रखने से बचें, क्योंकि यह अग्नि ऊर्जा को बढ़ाकर आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.
उत्तर दिशा वाले प्रवेश द्वार के लिए कौन सा डोरमैट सबसे सही माना जाता है?
उत्तर दिशा जल तत्व का प्रतीक मानी जाती है. इसलिए इस दिशा में नीली या ग्रे रंग की डोर मैट रखना बेहतर माना जाता है.
काले रंग की मैट यहां रखने से धन प्रवाह पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
अगर घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो किस रंग का डोरमैट चुनना चाहिए?
पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा को विकास, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. इन दिशाओं में हरे रंग की डोर मैट रखना घर में प्रगति और अवसरों को बढ़ाने वाला माना जाता है.
पश्चिम दिशा वाले प्रवेश द्वार पर किस रंग का डोरमैट रखना शुभ होता है?
पश्चिम दिशा धातु तत्व से जुड़ी होती है. इस दिशा में सिल्वर, गोल्डन या सफेद रंग की डोर मैट रखना शुभ माना जाता है. यहां लाल रंग की मैट रखने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: गर्मी में चैन से सोना है तो बदल लें बेडशीट, ये फैब्रिक देंगे कूल फीलिंग
यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय
