DIY Natural Hair Dye: आज के समय में कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. दिनभर उल्टा-सीधा खाना, स्ट्रेस में रहना और केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते रहने की वजह से हमारे बाल अपनी नेचुरल शाइन खो दे रहे हैं और साथ ही सफेद भी होने लग रहे हैं. जब बालों का सफेद होना शुरू होता है, तो अक्सर इन्हें छिपाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड हेयर डाई का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इस तरह के डाई शुरुआत में तो हमारे बालों को काला कर देते हैं, लेकिन बार-बार इनके इस्तेमाल से हमारे बाल काफी ज्यादा ड्राई, कमजोर और बेजान भी बन जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स से बचाकर उन्हें गहरा काला और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है. आज हम आपको घर पर ही एक नेचुरल हेयर डाई बनाने और उसका इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो घर पर ही अपने लिए आसानी से एक हेयर डाई तैयार कर लेंगे और उसका इस्तेमाल भी कर पाएंगे.
हेयर डाई बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
अगर आप घर पर ही इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने की सोच रहे हैं, तो आपको बाजार से किसी महंगी चीज को स्पेशली खरीदकर लाने की जरुरत नहीं है. इस डाई को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आपको काफी आसानी से अपने किचन में या फिर घर में ही मिल जाएंगी.
- सूखा हुआ आंवला या आंवला पाउडर: 2 बड़े चम्मच, यह आपके बालों को काला और मजबूत बनाता है.
- चाय पत्ती: 1 बड़ा चम्मच, यह आपके बालों को गहरा रंग देती है.
- कॉफी पाउडर: 1 छोटा चम्मच, इससे बालों में बढ़िया शाइन और कलर आता है.
- एलोवेरा जेल: 1 से 2 चम्मच, यह आपके बालों को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है.
- पानी: 2 ग्लास
- लोहे की कढ़ाई: गहरा काला रंग पाने के लिए यह सबसे जरूरी है.
ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका
नेचुरल डाई बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए सबसे पहले लोहे की एक साफ कढ़ाई लें. लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करना इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आंवला और बाकी चीजें लोहे के कॉन्टैक्ट में आती हैं, तो डाई का रंग एकदम पक्का और गहरा काला बनता है.
- अब इस कढ़ाई में 2 ग्लास पानी डालें और उसे गैस पर उबलने के लिए रख दें.
- इसके बाद इस पानी में चाय पत्ती, कॉफी पाउडर और सूखा आंवला डाल दें.
- अब इस पानी को हल्की आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि पानी जलकर आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा काला न हो जाए.
- जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें और इस मिक्सचर को ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद इस मिक्सचर को लोहे की कढ़ाई में ही पूरी रात यानी कि लगभग 8 से 10 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें.
- सुबह जब आप देखेंगे, तो यह पेस्ट एकदम गाढ़ा और काला हो चुका होगा. अब इसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छे से मिला लें. आपकी होममेड नेचुरल हेयर डाई बिल्कुल तैयार है.
इसे बालों में लगाने का सही तरीका
- इस नेचुरल हेयर डाई को लगाने से पहले आपको अपने बालों की सफाई अच्छे से कर लेनी चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके बालों में तेल या फिर धूल-मिट्टी न हो. बेहतर होगा कि इस डाई को लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से धोकर आप सुखा लें.
- इसके बाद एक ब्रश या अपने हाथों की मदद से इस काले पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों में लगाएं. जहां सफेद बाल ज्यादा हैं, वहां थोड़ा अच्छे से लगाएं.
- इस पेस्ट लगाने के बाद बालों को 1 से 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह नेचुरल रंग आपके बालों में अच्छी तरह समा जाए.
- करीबन 2 घंटे बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से धोएं. इस बात का ख्याल रखें कि उस दिन आपको शैंपू का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो रंग निकल जाएगा.
- जब आपके बाल सूख जाएं, तो रात में नारियल या सरसों के तेल से सिर की अच्छी तरह मसाज करें. इसके अगले दिन आप किसी माइल्ड या हर्बल शैंपू से बाल धो सकते हैं.
इस नैचुरल डाई के फायदे
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उन्हें नेचुरल तरीके से काला करते हैं. वहीं, चाय पत्ती और कॉफी मिलकर बालों को एक रिच और खूबसूरत कलर देते हैं, जिससे बालों में बहुत बढ़िया शाइन आती है. जब बात आती है एलोवेरा जेल की, तो यह आपके बालों को एकदम सॉफ्ट और सिल्की बनाता है और डैंड्रफ की प्रॉब्लम को भी दूर रखने में मदद करता है. क्योंकि इस डाई में किसी भी तरह का कोई हानिकारक केमिकल नहीं है, इसलिए इसे लगाने से बालों को कोई नुकसान नहीं होता. अगर आप महीने में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करेंगे, तो आपको पार्लर जाने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके बाल नैचुरली काले और घने बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग
