Diwali 2022: दिवाली पर घर की इन जगहों पर राैशन करें दीये, बनी रहेगी सुख-समद्धि

Diwali 2022: दिवाली 24 अक्टूबर को है. ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन घर में कुछ विशेष स्थान पर दीपक जलाने से घर से निर्धनता और दरिद्रता दूर होती है. घर में सुख, शांति व धन वैभव का वास होता है.

अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल में घर के बाहर यमराज के लिए एक दीपक जलाना चाहिए. इसे यम दीपम या यम का दीपक भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और वे उस परिवार के सदस्यों पर अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है.

दिवाली के दिन शाम ढलते ही लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलायें. अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जला कर रखें. यदि आंगन नहीं है तो ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं.

घर के ईशान कोण अर्थात उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में दीपक जरूर जलाना चाहिए. दरअसल, इन स्थानों में भगवान का वास होता है. यही कारण है कि धनतेरस के दिन गाय के घी के दीपक ईशान कोण में जलानी चाहिए.

दिवाली के दिन घर की छत पर भी अंधेरा नहीं होना चाहिए. छत पर रोशनी करें और रात में एक दीपक भी जलाएं.

Instagramदिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं. मगर, ध्यान रखें कि दीया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़कर देखना नहीं है. यह उपाय दीपावली की रात ही करें.

अपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर, दरवाजे, पर दीपक लगाने के साथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन का रखना चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >