Deathstalker Venom: सबसे महंगा होता है इस जीव का जहर, करोड़ों में है इसकी कीमत, आ जाएंगे इतने हीरे जेवरात

Deathstalker Scorpion Venom: राजस्थान के थार रेगिस्‍तान में भी डेथस्टॉकर (Deathstalker) बिच्‍छू मिलता है. डेथस्टॉकर (Deathstalker) का जहर 39 मिलियन डॉलर प्रति गैलन (3.785 लीटर) बिकता है. जाहिर है कि इस मात्रा में जहर कहीं उपलब्‍ध नहीं होगा.

  • डेथस्टॉकर बिच्छू का जहर बहुत ही महंगा मिलता है.

  • डेथस्टॉकर का जहर 39 मिलियन डॉलर प्रति गैलन (3.785 लीटर) बिकता है.

Deathstalker Scorpion Venom: दुनिया में कई जहरीले जीव हैं जिनके एक डंक से इंसान की जान चली जाती है. इन जहरीले जीवों के जहर का भी अपना अलग ही महत्व है. इन जंतुओं का जहर काफी कीमती भी होता है. इन दिनों एक बिच्छू के बारे में काफी बातें सामनें आ रही हैं, कहा जा रहा है कि इसका जहर बहुत ही महंगा मिलता है. इस बिच्‍छू का नाम है डेथस्टॉकर (Deathstalker) जो रेगिस्तान में मिलता है. यह नॉर्थ अफ्रीका से लेकर मिडल ईस्‍ट तक के रेगिस्‍तानों में पाया गया है.

एक मिलीलीटर जहर होता है इतना महंगा

राजस्थान के थार रेगिस्‍तान में भी डेथस्टॉकर (Deathstalker) बिच्‍छू मिलता है. डेथस्टॉकर (Deathstalker) का जहर 39 मिलियन डॉलर प्रति गैलन (3.785 लीटर) बिकता है. जाहिर है कि इस मात्रा में जहर कहीं उपलब्‍ध नहीं होगा. इस बिच्‍छू का एक मिलीलीटर जहर 8.5 लाख रुपये में मिलेगा. सुगर क्‍यूब से छोटी ड्रॉपलेट बराबर जहर के लिए भी 11 हजार रुपये से ज्यादा खर्च होंगे. बिच्छू के एक लीटर जहर की कीमत करीब दस लाख डॉलर तक है यानी करीब 85 करोड़ रुपये.

बिच्छू के जहर से बनता है दवाई

बिच्छू के जहर का उपयोग दवाई बनाने में होता है. एक ग्राम जहर से करीब 20,000 से 50,000 तक एंटीवेनोम (विषरोधक) डोज बनाया जा सकता है. साथ ही इस जहर से एंटीबायोटिक दवाई और पेन किलर भी बनाया जाता है. बिच्छू का जहर खतरनाक और घातक भी हो सकता है, इसमें बायोएक्टिव यौगिकों का एक जटिल मिश्रण भी होता है, जिसका संभावित चिकित्सा अनुप्रयोग होता है.

रिपोर्ट में कही गई है ये बात

2013 में प्रकाशित फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक इसके जहर से मानव शरीर के कई रोगों से लड़ा जा सकता है. बिच्छू के जहर से कैंसर को रोका जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जहर में मौजूद कुछ तत्व कैंसरकारी कोशिकाओं के निर्माण को रोक सकते हैं. इसके जहर का इस्तेमाल कई मेडिकल रिसर्च और इलाज के लिए किया जा रहा है. इन बिच्छुओं के जहर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पैनकिलर का काम करते हैं.

इस जहर का है दूसरा पहलू भी

इस जहर के इस्तेमाल का एक दूसरा पहलू भी है. जहां इस जहर से लोग नशा करते हैं. सबसे ज्यादा इस जहर का नशा पाकिस्तान के लोग करते हैं. इस जहर से अलग-अलग तरीके से नशा किया जा सकता है. पहला बिच्छू को मार के उसे सुखाया जाता है. फिर उसे तंबाकू में मिलाकर फूंका जाता है. दूसरा तरीका जिसमें जिंदा बिच्छू को जलते कोयले पर रख के उसके जलते हुए धुएं को खिंचा जाता है. नशे के लिए सबसे ज्यादा बिच्छू की पूंछ की मांग होती है क्योंकि सबसे ज्यादा जहर पूंछ में होता है. जहर से जैसे-जैसे दवाएं बन रही हैं, उसकी डिमांड बढ़ती चली जा रही है। मोरक्‍को के कुछ रिसर्चर्स ने मिलकर बिच्छुओं का जहर निकालने को रिमोट कंट्रोल मशीन तैयार की है। इससे एक साथ चार बिच्छुओं का जहर निकाला जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >