डैंड्रफ से पाएं छुटकारा, अपनाएं हंसाजी की ये तरीके

Dandruff Removal: बाल तभी खूबसूरत लगते हैं, जब वे साफ नजर आते हैं. लेकिन जैसे ही कंधों पर सफेद परत दिखाई देने लगती है, लुक खराब दिखता है और शर्मिंदगी भी महसूस होती है. अगर आप भी इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए तरीकों को अपना सकते हैं.

Dandruff Removal: हर किसी की चाहत होती है कि बाल साफ-सुथरे और सुंदर दिखे. लेकिन कई बार बालों में होने वाली समस्याएं, खासकर डैंड्रफ इस खूबसूरती को कम कर देते हैं. डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली, स्कैल्प से सफेद परतें गिरना और बाल बेजान नजर आते हैं. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर बाल झड़ने जैसी परेशानी भी हो सकती है. इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय को आजमाते हैं. अगर आप भी डैंड्रफ को दूर करना चाहते हैं तो योग गुरु डॉक्टर हंसाजी के बताए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तरीकों को उन्होनें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

डैंड्रफ को दूर करने का पहला तरीका

डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉक्टर हंसाजी के अनुसार नीम के पत्ते को आयुर्वेद में सर्व रोग निवारिणी कहा जाता है. इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों पाए जाते हैं. डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें. इस पानी से आप बाल धो लें. नीम के पत्तों को दही के साथ मिक्स करें. इसे आप स्कैल्प पर लगा लें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें. 

दूसरा तरीका 

डैंड्रफ की प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप मेथी दाना का यूज कर सकते हैं. मेथी दाना डैंड्रफ को दूर करने का असरदार उपाय है. इसके लिए आप मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगो दें, फिर सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को आप दही में मिला दें. इसके बाद आप इस मिश्रण में त्रिफला चूर्ण मिलाएं. इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग 1 घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. 

आप इन दोनों उपाय में से किसी एक उपाय को चुनें और नियमित रूप से अपनाएं और डैंड्रफ से छुटकारा पाएं. 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे

ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >