Dalia Poha Recipe: जब से खाया है सुबह का नाश्ता बना सभी का फेवरेट, जानें कैसे बनाएं परफेक्ट दलिया पोहा

Dalia Poha Recipe: दलिया पोहा स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह न केवल झटपट बन जाता है, बल्कि दिनभर एनर्जी से भरपूर बनाए रखने में भी मदद करता है. अगर आपने इसे अब तक ट्राई नहीं किया है, तो एक बार जरूर बनाकर देखें.

Dalia Poha Recipe: अगर आप दिन की शुरुआत किसी हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते से करना चाहते हैं, तो दलिया पोहा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर रेसिपी है, जो वजन घटाने में मदद करती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. दलिया पोहा खासकर उन लोगों के लिए एक परफेक्ट नाश्ता है जो अपने डाइट को हेल्दी और हल्का रखना चाहते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसे काफी कम समय में तैयार किया जा सकता है जिस वजह से ऑफिस जाने या बच्चों को स्कूल भेजने से पहले भी आप उन्हें यह खिला सकती हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

दलिया पोहा के लिए जरूरी सामग्री

  • दलिया – 1 कप
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटा टमाटर – 1
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • मटर के दाने – एक चौथाई कप
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
  • सरसों के दाने – आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • करी पत्ते – 5 से 6
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 से 2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

दलिया पोहा बनाने की विधि

  • एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें दलिया डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. जब दलिया हल्का भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और एक तरफ रख दें.
  • अब उसी कढ़ाई में मूंगफली के दाने डालकर कुरकुरा होने तक सेंक लें और अलग निकाल लें.
  • इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सरसों के दाने डालें. इसके चटकने के बाद करी पत्ते, हरी मिर्च और प्याज डालें. अब प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब टमाटर, मटर और हल्दी डालें और इन्हें अच्छे से मिलाएं. 2 से 3 मिनट तक पकने दें जब तक मटर नरम न हो जाए.
  • अब इसमें भुना हुआ दलिया और 2 कप पानी डालें. इसके बाद नमक मिलाएं और इसे ढककर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दलिया तले में न लगे.
  • जब दलिया पूरी तरह से पक जाए और पानी सूख जाए तो इसमें भुनी मूंगफली, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं.
  • गर्मागर्म दलिया पोहा को हरी धनिया से सजाकर सर्व करें. आप इसके साथ दही या अचार भी परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ragi Dosa Recipe: 20 मिनट में बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी डिनर, ट्राई करें ये इंस्टेंट रागी डोसा रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >