Cooking Tips: दाल एक ऐसी डिश है जो हमारे डेली डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे हम हर दिन घर पर बनाते हैं और चावल या फिर रोटी के साथ सबसे ज्यादा एन्जॉय करके खाते हैं. लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने पूरे मन से दाल बनाई हो लेकिन इसका स्वाद बिलकुल वैसा नहीं आया जैसा कि आपने इसे बनाते समय सोचा था. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है, तो यह एक कॉमन प्रॉब्लम है. दाल बनाना जितना आसान लगता है वाकई में यह इतना आसान है नहीं. एक छोटी सी गलती इसके पूरे स्वाद को बिगाड़ सकती है. कई बार हम जल्दबाजी के चलते या फिर अपनी आदत की वजह से इन गलतियों को नजरअंदाज भी कर देते हैं, जिसकी वजह से दाल का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है. अगर आप समय रहते इन गलतियों के बारे में समझ लेते हैं तो काफी आसानी से ही बिलकुल रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी दाल घर पर तैयार कर पाएंगे. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
दाल को बिना धोए या भिगोए बनाना
कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में दाल को ठीक से नहीं धोते हैं या फिर जितनी देर इसे भिगोकर रखना चाहिए, उतनी देर तक नहीं रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो दाल में मौजूद गंदगी और स्टार्च उसमें रह जाते हैं. कई बार दाल का स्वाद इसी वजह से खराब हो जाता है. दाल को पकाने से पहले उसे अच्छी तरह कम से कम दो से तीन बार जरूर धो लें. अगर आपके पास समय है, तो आप इसे आधे घंटे के लिए भिगोकर भी छोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी
ज्यादा या कम पानी डालना
दाल बनाते समय आप उसमें कितना पानी डालते हैं यह काफी ज्यादा मायने रखती है. अगर आप कम पानी डालते हैं तो दाल ठीक से पकेगी नहीं और टाइट ही रह जाएगी. वहीं, अगर आप पानी ज्यादा डाल देते हैं तो यह पानी जैसी और फीकी रह जाएगी. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप दाल कौन सी है इस बात को ध्यान में रखते हुए ही पानी डालें.
सही समय पर नमक न डालना
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, जबकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो लास्ट में नमक डालना पसंद करते हैं. जब आप दाल में नमक जल्दी डाल देते हैं तो वह ठीक से गलती नहीं है और टाइट रह जाती है. आपको इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि आप नमक उस समय ही डालें जब दाल आधी से ज्यादा पक चुकी हो. जब आप ऐसा करेंगे तो दाल का स्वाद भी निखरकर आएगा और यह अच्छी तरह से पक भी जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिना अंडे के भी बन सकती है टेस्टी ब्राउनी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
तड़का सही तरीके से न लगाना
आपको यह बात तो मालूम होगी ही कि दाल का असली स्वाद उसके तड़के में छिपा हुआ होता है. अगर आप तड़का सही तरीके से नहीं लगाते हैं तो उसका स्वाद पूरी तरह से फीका रह जाएगा. तड़का लगाने से पगले तेल या फिर घी को अच्छी तरह से गर्म कर लें और फिर उसके बाद ही उसमें जीरा, लहसुन, प्याज या फिर अन्य मसालों को डालें. जब आपको इन मसालों की खुशबू महसूस होने लगे तो उस समय इसे दाल में डालना सबसे सही होता है.
दाल को ज्यादा या कम पकाना
दाल को पकाते समय आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपको उसे न ज्यादा कच्चा छोड़ना है और न ही ज्यादा पका देना है. जब दाल ज्यादा पक जाता है तो उसका टेक्सचर खराब हो जाता है और साथ ही उसका स्वाद भी पूरी तरह से बदल जाता है. कुकर में दाल को तबतक पकाएं जबतक सही सीटी नहीं आ जाती है. जब आप इस बात का ख्याल रखते हैं तो दाल सॉफ्ट और टेस्टी बनती है.
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
