मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

Dahi Ke Kebab: अगर आप कुछ ऐसा स्नैक ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो और स्वाद में लाजवाब भी, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. घर पर आसानी से बनने वाले ये कबाब हर बाइट में क्रीमी और क्रिस्पी का शानदार कॉम्बिनेशन देते हैं.

Dahi Ke Kebab: कई बार ऐसा भी होता है कि हमें कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन करता है, और ऐसे में दही के कबाब एक परफेक्ट स्नैक साबित होते हैं. ये कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, फिर भी इनका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आता है. अगर आप भी घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. आइए स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी जानते हैं.

दही के कबाब बनाने की सामग्री

  • हंग कर्ड – डेढ़ कप
  • काला नमक – एक चुटकी
  • कटा हुआ अदरक – आधा टेबलस्पून
  • कटा हुआ धनिया स्टेम – 2 टेबलस्पून
  • भुना जीरा पाउडर – 2 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • कटा हुआ प्याज – 2 टेबलस्पून
  • कटी हुई हरी मिर्च – 1
  • फ्राइड प्याज – 3 टेबलस्पून
  • कद्दूकस किया पनीर – एक तिहाई कप
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 2 कप
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी

दही के कबाब बनाने की रेसिपी

  • दही के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में हंग कर्ड लें. अब इसमें काला नमक, अदरक, धनिया स्टेम, भुना जीरा पाउडर, नमक, प्याज, हरी मिर्च, फ्राइड प्याज और कद्दूकस किया पनीर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि दही बहुत गाढ़ा होना चाहिए.
  • अब अपने हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बना लें.
  • अब इन कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें, ताकि फ्राई करते समय ये टूटें नहीं और बाहर से क्रिस्पी बनें.
  • इसके बाद इन्हें 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, जिससे ये अच्छे से सेट हो जाएं.
  • अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें. फ्रिज से कबाब निकालकर सीधे गरम तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
  • इसके बाद तैयार कबाब को निकालकर गर्मागर्म हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >