बारिश में कुछ कुरकुरा खाने का है मन? घर पर ट्राई करें क्रिस्पी प्याज के पकौड़े

बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ गरमागरम और कुरकुरा खाने का मन है? ट्राई करें यह आसान और क्विक बनने वाली क्रिस्पी प्याज के पकौड़े.

Crispy Onion Pakoda Recipe: बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुछ गरमागरम और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में प्याज के पकौड़े सबसे पहले याद आते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम प्याज के पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. अच्छी बात यह है कि इन्हें घर पर बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी मानसून में शाम की चाय के साथ कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़े प्याज (पतले स्लाइस में कटे हुए)
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
PC: क्रिस्पी प्याज के पकोड़े (Freepik)

ऐसे तैयार करें बैटर (Crispy Onion Pakoda Recipe)

सबसे पहले कटे हुए प्याज को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें नमक मिलाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि प्याज थोड़ा पानी छोड़ दे. अब इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डालें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो. हल्का गाढ़ा मिश्रण ही पकौड़ों को ज्यादा कुरकुरा बनाता है. 

पकौड़े तलने का सही तरीका

कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. मध्यम आंच पर पकौड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने (Crispy Onion Pakoda Recipe) तक तलें. तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. इससे पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी लगेंगे. 

पकौड़ों को और भी क्रिस्पी बनाने के टिप्स

  • बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा जरूर मिलाएं. 
  • बैटर में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. 
  • तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही पकौड़े डालें. 
  • एक बार में बहुत ज्यादा पकौड़े न तलें, इससे उनका कुरकुरापन कम हो सकता है. 
  • चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा कसूरी मेथी या चुटकीभर गरम मसाला भी मिला सकते हैं. 
PC: Freepik

किसके साथ करें सर्व?

गरमागरम प्याज के पकौड़े हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. साथ में अदरक वाली गर्म चाय हो, तो बारिश का मजा कई गुना बढ़ जाता है. आप इन्हें शाम के नाश्ते, छोटे-मोटे गेट-टुगेदर या मेहमानों के लिए भी परोस सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस संडे घर पर बनाएं बंगाली स्टाइल ‘चिंगरी मलाई करी’, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >