शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगा यह क्रिस्पी स्नैक, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

मानसून में समोसे-पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं? तो चाय के साथ ट्राई करें यह चटपटी और क्रिस्पी कॉर्न चाट. सिर्फ कुछ मिनटों में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर पाएं.

Crispy Corn Chaat Recipe: बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है.  ऐसे में अगर आप समोसे और पकौड़ों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी कॉर्न चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी बनने वाली स्नैक रेसिपी भी है.

मीठे कॉर्न, मसालों और ताजी सब्जियों का कॉम्बिनेशन इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा बना देता है. आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से मानसून स्पेशल क्रिस्पी कॉर्न चाट (Crispy Corn Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी. 

क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप स्वीट कॉर्न (उबले हुए)
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (वैकल्पिक, ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल

चाट के लिए

  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर (बीज निकाल लें)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • अनार के दाने (ऑप्शनल)


PC: Freepik

कॉर्न को क्रिस्पी कैसे बनाएं?

सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न का अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल लें. अब इसमें कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर हल्के हाथों से मिलाएं. ध्यान रखें कि हर दाना आटे की हल्की परत से अच्छी तरह कवर हो जाए. 

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और कॉर्न को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए. 

Crispy Corn Chaat Recipe- ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट चाट

एक बड़े बाउल में तले हुए क्रिस्पी कॉर्न डालें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा डालें. आखिर में नींबू का रस डालकर सभी चीजों को हल्के हाथ से मिक्स करें. चाहें तो ऊपर से अनार के दाने डालकर इसे और रंगीन और स्वादिष्ट बना सकते हैं. 

PC: Social Media

रेसिपी को और मजेदार बनाने के टिप्स

  • ज्यादा कुरकुरापन चाहिए तो कॉर्न फ्लोर के साथ थोड़ा चावल का आटा जरूर मिलाएं. 
  • चाट को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले तैयार करें, ताकि कॉर्न की क्रिस्पीनेस बनी रहे. 
  • अगर तीखा पसंद है तो बारीक कटी हरी मिर्च या लाल मिर्च फ्लेक्स भी डाल सकते हैं. 
  • बच्चों के लिए बनाते समय मिर्च कम रखें और थोड़ा सा मक्खन मिलाकर नया स्वाद दें. 
  • हेल्दी विकल्प के लिए कॉर्न को एयर फ्रायर में भी क्रिस्पी किया जा सकता है. 

क्यों है मानसून के लिए परफेक्ट स्नैक?

क्रिस्पी कॉर्न चाट (Crispy Corn Chaat Recipe) कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसमें ताजी सब्जियां, मसाले और स्वीट कॉर्न का बेहतरीन स्वाद मिलता है. शाम की चाय के साथ यह स्नैक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि घर आए मेहमानों को भी आसानी से सर्व किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >