Cooking Tips: इन सब्जियों को उबालकर खाने से शरीर को मिलते हैं ज्यादा न्यूट्रिएंट्स, दोगुना हो जाता है फायदा

Cooking Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप उबालकर खाते हैं तो आपके सेहत को ज्यादा फायदा होता है. जब आप इन सब्जियों को उबालते हैं तो इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं.

Cooking Tips: सब्जियां हमारे डेली डायट का एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. सब्जियों के सेवन से हमारे शरीर में हो रही न्यूट्रिएंट्स की कमी को दूर किया जा सकता है जिससे हमारे शरीर हेल्दी रहता है और बेहतर तरकी से काम करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से पहले आपको उन्हें अच्छे से उबाल लेना चाहिए. जब आप इन सब्जियों को उबालते हैं तो इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं जिससे आपके शरीर को फायदा भी ज्यादा होता है. तो चलिए इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

उबालकर गाजर का सेवन

हम गाजर को अक्सर कच्चा खा लेते है. लेकिन, बता दें ऐसा करना काफी ज्यादा गलत है. अगर आप गाजर का सेवन कर ही रहे हैं तो आपको पहले इसे उबाल लेना चाहिए. जब आप गाजर को उबाल लेते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

ब्रोकली और कौलिफ्लावर का सेवन

ब्रोकली या फिर फूलगोभी का सेब अक्सर हम फ्राई करके करते हैं. बता दें आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. जब आप इन्हें फ्राई करते हैं तो इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं या फिर खत्म हो जाते हैं. वहीं, जब आप इन्हें उबालकर खाते हैं तो इनमें मौजूद पोषक तत्व काफी हद तक बढ़ जाते हैं.

उबालकर खाएं टमाटर

एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको टमाटर खाने से पहले हमेशा उसे उबाल लेना चाहिए. जब आप इसे खाने से पहले उबालते हैं तो इसमें मौजूद लाइकोपिन का कंसंट्रेशन काफी हद तक बढ़ जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके शरीर के लिए इसे एब्जॉर्ब करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है.

आलू को उबालना फायदेमंद

आलू का सेवन हर कोई करता है. इसका सेवन हर तरह से और लगभग सभी सब्जियों में किया जाता है. बता दें जब आप आलू को फ्राई करते है तो इसमें मौजूद विटामिन नष्ट हो जाते हैं. अगर आप आलू का सेवन करने जा रहे हैं तो इसे छिलके के साथ उबालना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Jamun: जामुन का सेवन इन लोगों के लिए वरदान, बाजार में दिखे तो खरीद लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >