अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स

Cooking Tips: अक्सर घर में खाना बच जाता है और अगले दिन उसे देखकर समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. फेंकने के बजाय अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो वही खाना फिर से बहुत अच्छा स्वाद दे सकता है. इस आर्टिकल में कुछ आसान और काम के किचन ट्रिक्स बताए गए हैं जिनसे आप बची हुई चीजों को नए और मजेदार तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Cooking Tips: हमारे घरों में अक्सर खाना बच जाता है और अगले दिन जब हम उसे देखते हैं, तो यह समझ में नहीं आता कि इसे खाएं या फिर डस्टबिन में डाल दें. ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे बासी खाने की चीजों को खराब या फिर बेकार समझकर फेंकना ही सही समझते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि थोड़ी सी समझदारी और किचन ट्रिक्स को अपनाकर आप इस तरह की बासी खाने की चीजों को एक बार फिर से सुपर टेस्टी बना सकते हैं. बात चाहे रोटी की हो, या फिर चावल और सब्जियों की. हर एक चीज में नया स्वाद जोड़ा जा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ किचन हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फ्रिज में पड़ी बासी खाने की चीजों को एक बार फिर से फ्रेश और टेस्टी बना सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बासी रोटी को टेस्टी बनाने के लिए क्या करें

अगर आपके घर पर बासी रोटी बच गयी है, तो आपको उसे फेंना नहीं बल्कि टेस्टी डिश में बदलने की कोशिश करनी चाहिए. अगर रोटी टाइट सी हो गयी है तो आपको उसपर थोड़ा सा पानी छिड़ककर उसे दोबारा तवे पर गर्म कर लेना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो वह एक बार फिर से खाने लायक सॉफ्ट हो जाएगी. अगर आप इसके टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो ऊपर से घी और थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो बासी रोटी से पराठा भी तैयार कर सकते हैं या फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिक्स करके भुर्जी जैसा टेस्टी इवनिंग स्नैक भी तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें

बासी चावल को कैसे दे नया टेस्ट?

आप अगर चाहें तो बचे हुए चावल को काफी आसानी से पहले से ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. इसका सबसे आसान तरीका है इससे तड़का चावल बना लेना. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और फिर उसमें राई, जीरा, करी पत्ता और प्याज डालकर अच्छे से फ्राई कर लें. अब इसमें बासी चावल डालकर हल्का मसाला और नमक मिला लें. अगर आप इसमें नींबू का रस डाल देते हैं तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आप अगर चाहें तो इसमें दही, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर, टेस्टी दही चावल भी तैयार कर सकते हैं.

बासी सब्जी को फिर से टेस्टी कैसे बनाएं

कई बार बची हुई सब्जी को गर्म करना काफी बोरिंग काम लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो थोड़ा सा तड़का लगाकर इसके टेस्ट को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आप प्याज, लहसुन और टमाटर का तड़का लगाकर उसमें थोड़ा गरम मसाला डाल दें. जब आप ऐसा करेंगे तो इसका टेस्ट एक बार फिर से फ्रेश लगने लगेगा. आप इस सब्जी को रोटी के साथ रोल बनाकर भी एन्जॉय कर सकते हैं. इस स्नैक को बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी काफी पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >