Cooking Tips: क्या आपके साथ ऐसा कभी ऐसा हुआ है कि आपने पूरी मेहनत से खाना बनाते हैं, लेकिन जब आप उसे खाने को बैठते हैं तो ऐसा लगता है कि स्वाद में कुछ कमी सी रह गयी है. दाल हो या फिर सब्जी, कई बार सबकुछ सही होने के बावजूद इनका टेस्ट बिलकुल ही फीका और बेकार सा लगने लगता है. यह एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझता ही है. लेकिन सबसे अच्छी बात है कि अगर आपके साथ कभी ऐसा हो भी जाए तो आपको खाने को फेंकने की बिलकुल जरूरत नहीं हैं. कुछ आसान ट्रिक्स या हैक्स को अपनाकर आप फीके पड़े खाने को भी मिनटों में फिर से टेस्टी और खाने लायक बना सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
नमक और मसाले चेक करें
अगर खाना फीका लग रहा है, तो आपको सबसे पहले यह चेक करना चाहिए कि उसमें नमक और मसाले की क्वांटिटी सही है या फिर नहीं. कई बार खाना इसलिए भी फीका लगने लगता है क्योंकि उसमें नमक और मसालों का सही से इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर ऐसा हो तो आप उसमें ऊपर से थोड़ा-थोड़ा नमक डालकर स्वाद को बैलेंस कर सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो थोड़ा सा गरम मसाला, काली मिर्च और लाल पाउडर डालकर भी इसके स्वाद को बेहतर बना सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप नमक और मसालों को एक ही बार में बहुत ज्यादा न डाल दें. अगर आप ऐसा करेंगे तो स्वाद और भी ज्यादा खराब हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स
तड़का लगाएं और देखें कमाल
अगर आपकी बनाई हुई दाल या फिर सब्जी फीकी लग रही है, तो उसपर फ्रेश तड़का लगाना एक बेहतरीन और असरदार तरीका है उसके स्वाद को बढ़ाने का. इसके लिए सबसे पहले एक छोटी कढ़ाही में घी या फिर तेल को गर्म कर लें और फिर उसमें जीरा, लहसुन, हींग और सूखी लाल मिर्च डाल दें. जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो इसे दाल या फिर सब्जी में डाल दें. जब आप ऐसा करेंगे तो खाने की खुशबू और स्वाद दोनों में चार चांद लग जाते हैं.
नींबू का रस डालें
जब आप खाने में हल्की खटास डालते हैं तो उसका स्वाद कुछ ही सेकंड्स में पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है. अगर दाल या फिर सब्जी काफी ज्यादा फीकी लग रही है, तो आपको उसमें बिलकुल थोड़ा सा नींबू का रस मिला देना चाहिए. जब आप नींबू डालते हैं तो खाने का स्वाद बिलकुल फ्रेश लगने लगता है और उसमें एक बैलेंस भी आ जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप नींबू के रस को गैस बंद होने के बाद ही दाल या फिर सब्जी में डालें.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें
फ्रेश धनिया और पुदीना डालें
फीके और बोरिंग खाने को टेस्टी बनाने के लिए आपको फ्रेश धनिये, पुदीने या फिर करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए. इनका इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. आपको इन्हें खाने की चीजों में बारीक काटकर ऊपर से डालना चाहिए ताकि फ्रेशनेस बनी रहे और उसमें से खुशबू भी अच्छी आए. आप इनका इस्तेमाल दाल, सब्जी और चावल में आसानी से कर सकते हैं.
थोड़ा घी या बटर डालें
अगर आप अपने फीके और बोरिंग खाने को ज्यादा टेस्टी और रिच बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको उसमें ऊपर से थोड़ा सा घी या फिर बटर डालना चाहिए. जब आप दाल में सिर्फ एक चम्मच घी डाल देते हैं, तो उसका स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. इसी तरह जब आप सब्जियों और पुलाव में बीर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका स्वाद और भी बेहतर और रिच लगने लगता है.
यह भी पढ़ें: चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह
