पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Cooking Tips: अगर आप भी रोजमर्रा में बनने वाली कुछ आम चीजों को हेल्दी समझकर खा रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. आपकी किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जो पकाते समय जरूरत से ज्यादा तेल अपने अंदर खींच लेती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप सही कुकिंग तरीके अपनाएं ताकि स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बनी रहे.

Cooking Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्दी खाना भी ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है खाने को टेस्टी बनाने के चक्कर में हम जरूरत से ज्यादा तेल खा लेते हैं. जब आपकी डाइट में तेल ज्यादा हो जाता है तो देखते ही देखते यह आपके वजन बढ़ने, हाई कोलेस्ट्रॉल और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. कई बार खाने की चीजें दिखने में तो ज्यादा ऑयली नहीं लगती हैं, लेकिन इनके अंदर काफी ज्यादा मात्रा में ऑयल छिपा हुआ होता है. खासकर कुछ सब्जियां और स्नैक्स तो ऐसी होती हैं जो बिलकुल एक स्पंज की तरह ऑयल को अपने अंदर एब्जॉर्ब करना शुरू कर देते हैं. अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि ये कौन सी सब्जियां और स्नैक्स हैं जो सबसे ज्यादा तेल सोखती हैं और आप किस तरह से इन्हें ज्यादा हेल्दी तरीके से पका सकते हैं.

बैंगन को पकाते समय तेल का रखें ख्याल

अगर आपको बैंगन खाना पसंद है तो बता दें यह उन सब्जियों में शामिल है जो पकाते समय ही काफी ज्यादा तेल सोख लेती है. खासकर जब आप बैंगन को फ्राई करते हैं या फिर इसका भरता बनाते हैं, तो उस समय काफी ज्यादा ही तेल का इस्तेमाल होता है. जब आप ध्यान देते हैं तो आपको यह समझ में आता है कि बैंगन की जो बनावट होती है वह बिलकुल ही एक स्पंज की तरह होती है. यही सबसे बड़ी वजह है कि यह तेल को काफी तेजी से अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेती है. अगर आपको बैंगन बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आपको इसे कम तेल में या फिर एक नॉन-स्टिक पैन में बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

आलू भी एब्जॉर्ब करता है ढेर सारा तेल

अगर आपको आलू से बनने वाले चिप्स, फ्रेंच फ्राइज या फिर टिक्की खाना पसंद है, तो बता दें ये सभी चीजें काफी ज्यादा तेल अपने अंदर सोख लेती हैं. आलू में स्टार्च होता है जो तेल को पकड़कर रखने का काम करता है और इस वजह से आलू से बनने वाली डिशेस ज्यादा ऑयली भी हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि जब आप आलू को डीप फ्राई करते हैं तो वे काफी जल्दी क्रिस्पी बन जाते हैं. इस तरह के डिश में कैलोरीज भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलू को फ्राई करने की जगह पर इन्हें बेक करके खाना शुरू कर दें.

पनीर से बनी कुछ डिशेज भी एब्जॉर्ब करती है तेल

पनीर से बनी हुई कुछ डिशेज जैसे कि पनीर पकौड़ा, शाही पनीर या फिर पनीर फ्राई को हम सभी काफी चाव से खाते तो हैं, लेकिन पनीर भी एक ऐसी चीज है जो तेल को काफी ज्यादा मात्रा में सोखता है. खासकर जब हम इसे तेज आंच पर फ्राई करते हैं तो यह सबसे ज्यादा तेल सोखता है. अगर आप पनीर को हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं तो इसे बिलकुल ही हल्का सा ग्रिल करें या फिर एकदम ही कम तेल में पकाएं. ऐसा करने से यह टेस्टी के साथ हेल्दी भी बन जाएगा.

भिंडी भी सोखती है बहुत ज्यादा तेल

जब आप भिंडी की सब्जी बना रहे होते हैं, तब आपने अक्सर यह देखा होगा कि इसमें बार-बार ऊपर से तेल डालते रहना पड़ता है. जब भिंडी पक रही होती है तो उस समय यह काफी तेजी से तेल को सोखती है और अगर आप इसमें तेल नहीं डालते हैं तो यह चिपचिपी सी लगने लगती है. यह एक बड़ी वजह है कि लोग अक्सर इसमें ज्यादा तेल डाल देते हैं. अगर आप भिंडी को कम तेल में बनाना चाहते हैं तो इसे अच्छी तरह सुखाकर पकाएं और साथ ही आंच को भी धीमा रखें.

ब्रेड और बेसन से बने पकौड़े

बारिश के दिनों में हम सभी को पकौड़े खाना काफी ज्यादा पसंद होता है. लेकिन ब्रेड और बेसन से बने जो पकौड़े होते हैं वे काफी ज्यादा तेल को अपने अंदर सोख लेते हैं. बेसन को जब आप तल रहे होते हैं तो वह तेल को अपने अंदर ही रख लेता है, जिस वजह से पकौड़े काफी ज्यादा हैवी और ऑयली भी लगने लगते हैं. जब आप इस तरह की चीजें ज्यादा खा लेते है तो आपका पेट भी अचानक से हैवी लगने लगता है. सबसे बेहतर होता है कि पहले आप पकौड़ों को तल लें और फिर इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें. ऐसा करने से पकौड़ों से एक्स्ट्रा ऑयल खुद निकल जाता है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >