Cone Chaat Recipe: “कोन चाट” खाकर मार्केट वाले नॉर्मल चाट को भूल जाएंगे आप, घर पर बनाना है आसान

Cone Chaat Recipe: मार्केट का वही पुराना वाला चाट खाकर बोर हो चुके हैं तो आप घर पर नए तरीके से चाट बना सकते हैं. इस कोन चाट को बनाना जितना आसान है, इसका टेस्ट भी उतना ही लाजवाब होता है. झटपट में कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आपके लिए कोन चाट बेहतर ऑप्शन है. पढ़ें पूरी खबर…

Cone Chaat Recipe: जब भी कभी मन कुछ चटपटा खाने का करे और बाहर जाने का मन न हो, तो घर पर बनी “कोन चाट” एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. ये ना सिर्फ दिखने में शानदार लगती है, बल्कि खाने में भी उतनी ही मज़ेदार और टेस्टी है. खास बात ये है कि इसे बनाना भी उतना ही आसान है और इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद से खाते हैं. 

जरूरी सामग्री:

  • उबले हुए आलू – 2 (कद्दूकस किए हुए)
  • उबला कॉर्न – 1 कप
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी चटनी – 2 चम्मच
  • मीठी चटनी – 2 चम्मच
  • दही – 4 चम्मच (फेंटा हुआ)
  • सेव या भुजिया – सजावट के लिए
  • कोन बनाने के लिए – रेडीमेड कोन या मैदे के पतले पापड़

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू, कॉर्न, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें हरी चटनी, मीठी चटनी और दही डालें और फिर से मिलाएं.

अब रेडीमेड कोन लें या घर पर मैदे के पतले पापड़ को फ्राई करके कोन का शेप दें. उस कोन में तैयार चाट को भरें और ऊपर से सेव या भुजिया डालें. आपका कोन चाट झटपट बनकर तैयार है. ये टेस्टी और रंग-बिरंगी कोन चाट किसी भी पार्टी या स्नैक्स टाइम को खास बना देती है. स्वाद ऐसा कि एक खाओ तो दूसरा खुद-ब-खुद मांगने का मन करे. तो अगली बार कुछ अलग बनाने का मन हो, तो इस चटपटी कोन चाट को जरूर ट्राय करें.

ALSO READ: Neer Dosa Recipe: पानी और चावल से बनाएं नीर डोसा, Breakfast के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >