Clothes Care Tips: कपड़े सिर्फ हमारे लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं है, यह एक तरह से हमारी पहचान भी है. जब आप अच्छे कपड़े पहनते हैं तो एक अलग खुशी और कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं. लेकिन जब इनमें दाग लग जाते हैं जो कि कई कोशिशों के बावजूद भी छूटते नहीं हैं तो इन्हें पहनने से बचने लगते हैं. कई बार इस वजह से हमारे फेवरेट कपड़े भी अलमारी में बंद होकर रह जाते हैं क्योंकि इनमें दाग लग चुके हैं और ये छूट ही नहीं रहे है. अगर आपके भी किसी कपड़े में दाग लग चुका है और आपको समझ में नहीं आ रहा कि आखिर इससे छुटकार पाया कैसे जाए, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको केमिकल्स या फिर किसी अन्य प्रोडक्ट के बारे में नहीं, बल्कि कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
कपड़े में लगे जिद्दी दागों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आपको सबसे पहले दाग वाली जगह पर नींबू के रस को डालना है और फिर उसके ऊपर से बेकिंग सोडा को छिड़क देना है. अब आपको इस जगह को बिलकुल ही हल्के हाथों से रगड़ना है और करीबन 15 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लेना है. यह छोटा सा उपाय पसीने और खाने-पीने की चीजों की वजह से लगे दागों से आसानी से छुटकारा दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम
विनेगर का इस्तेमाल
कपड़े में लगे दागों से छुटकारा पाने के लिए आपको वाइट विनेगर का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको दाग लगे हुए कपड़े को थोड़ी देर के लिए ठंडे पानी में डुबोकर रख देना है. इसके बाद एक कटोरी में एक चम्मच पानी और एक चम्मच विनेगर को मिक्स करना है. इस मिश्रण को आपको दाग वाली जगह पर लगाना है. अब इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. विनेगर के इस्तेमाल से कपड़े का रंग फीका भी नहीं पड़ेगा और दाग भी आसानी से हट जाएंगे.
डिटर्जेंट और गर्म पानी का कॉम्बिनेशन
अगर आपने हर तरीका अपना लिया लेकिन आपको कोई फायदा नहीं हुआ, तो ऐसे में आपको इन दागों से छुटकारा पाने के लिए डिटर्जेंट और गर्म पानी के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना चाहिए. यह सबसे असरदार और आसान तरीकों में से एक है. इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर डाल देना है. इस इस पानी में आपको दाग लगे हुए कपड़े को 30 मिनट के लिए डुबोकर रख देना है. अब दाग लगी हुई जगह को हल्के हाथों से रगड़ें और नॉर्मल पानी से धो लें. अगर कपड़े पर ऑयल या फिर मेकअप के दाग लगे हैं तो इस उपाय को अपनाकर इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये
