Cleaning Tips: दूध जलने से बर्तन हुए काले? दाग हटाने के लिए आजमाएं ये असरदार टिप्स

Cleaning Tips: कई बार लोग काम में इतना बिजी हो जाते हैं कि गैस पर चीजों को रखकर भूल जाते हैं. ऐसा अक्सर दूध के साथ होता है. दूध के जलने के कारण बर्तन में दाग लग जाते हैं जो जल्दी निकल नहीं पाते हैं. इन टिप्स से आप दाग आसानी से हटा सकते हैं.

Cleaning Tips: घर में कई काम होते हैं और कभी-कभी दिन बीत जाता है मगर काम पूरा नहीं हो पाता है. दूध का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है. कई बार लोग काम में इतना बिजी हो जाते हैं कि गैस पर चीजों को रखकर भूल जाते हैं. ऐसा अक्सर दूध के साथ होता है क्योंकि दूध को उबलने में टाइम लगता है. इसलिए लोग गैस पर चढ़ाकर बाकी के कामों में लग जाते हैं. इस कारण से कई बार दूध जल जाता है. दूध तो बर्बाद होता है साथ ही बर्तन भी खराब हो जाते हैं. दूध के जलने के कारण बर्तन में दाग लग जाते हैं जो आसानी से निकल नहीं पाते हैं और साफ करने में बहुत मेहनत लग जाती है. इस मुश्किल से निकलने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. 

बेकिंग सोडा से करें दाग की छुट्टी

दूध से जले बर्तन को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. जले हुए बर्तन में पानी डालें. अब इसे गैस पर रख दें और कुछ देर के लिए उबालें. अब इस पानी में बेकिंग सोडा 3 चम्मच के करीब डालें और आधा कप सिरका को मिक्स कर दें. इसे अच्छे से मिलाएं. इसे कुछ देर के लिए रेस्ट करने दें. अब एक स्क्रबर की मदद से रगड़कर दाग को हटाएं. दाग हटाने के लिए सॉफ्ट स्क्रबर का नहीं बल्कि स्टील स्क्रबर का यूज करें.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

नींबू का करें यूज

जले दाग को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में पाए जाने वाले गुण इसे सफाई के लिए असरदार बनाते हैं. जले हुए बर्तन के ऊपर आप नींबू के रस को डालें और कुछ देर के बाद इसे साफ करें.

डिटर्जेंट से करें साफ

दाग हटाने के लिए आप पानी और डिटर्जेंट को बर्तन में डालें और इसको कुछ देर के लिए उबाल लें. बर्तन में पानी को कुछ घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसे स्क्रबर से साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अदरक को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं स्टोर करने के स्मार्ट तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >