Chocolate Day Special Chocolate Pancake: रोज डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है. इस खास सप्ताह का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है. चॉकलेट डे के मौके पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास और यादगार करना चाहते हैं तो दिल से बनाया गया एक मीठा ट्रीट अच्छा रहेगा. आप सुबह-सुबह नाश्ते में चॉकलेट पैनकेक बना सकते हैं. सुबह ब्रेकफास्ट में पैनकेक देखकर आपके पार्टनर जरूर खुश हो जाएंगे. मुलायम, चॉकलेटी ये पैनकेक आपके पार्टनर को पसंद आएंगे.
चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा- 1 कप
- चीनी- स्वादानुसार
- बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- नमक- एक चुटकी
- दूध- 1 कप
- कोको पाउडर- आधा कप
- वनीला एसेंस- आधा चम्मच
- बटर- जरूरत के अनुसार
- चॉकलेट चिप्स- 2 बड़े चम्मच
चॉकलेट पैनकेक को कैसे तैयार करें?
- चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा को लें. इसमें आप चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें दूध, वनीला एसेंस और पिघला हुआ मक्खन डालें. इसे आप हल्के हाथ से मिक्स कर लें.
- तैयार बैटर में चॉकलेट चिप्स डालकर धीरे से मिला दें. इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला.
- अब पैन को गर्म करें. इसमें आप हल्का सा मक्खन लगा लें. अब आप एक बड़े चम्मच से बैटर को पैन में डालकर गोल आकार में फैला लें. मध्यम आंच पर पकाएं. जब ऊपर छोटे बुलबुले दिखने लगें तो पलट दें.
दूसरे तरफ से भी पका लें. इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Surprise Ideas For Partner: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन सरप्राइज आइडियाज से जताएं अपना प्यार
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, गर्लफ्रेंड के लिए चुनें ये सरप्राइज आइडियाज
