Chickpea Cutlet Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और चटपटा मिल जाए, तो मजा आ जाता है. अक्सर हम वही पुराने स्नैक्स खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में काबुली चने के कटलेट एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है. काबुली चने से तैयार ये कटलेट न सिर्फ हाई-प्रोटीन हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं. यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम तेल में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं. घर पर मौजूद आसान सामान से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.
चने के कटलेट बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
काबुली चना (भिगोया, उबला और पानी निकाला हुआ) – 2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 छोटा
पनीर (मसला हुआ) – 100 ग्राम
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 1/4 कप
अदरक-लहसुन-हरी मिर्च पेस्ट – 1–2 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच (भरकर)
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 से 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)
ब्रेड स्लाइस (पानी में भिगोकर निचोड़ी हुई) – 2
या भुना हुआ बेसन – 2 बड़े चम्मच
सफेद तिल – 1 बड़ा चम्मच
तेल या घी – शैलो फ्राई करने के लिए
हरी चटनी के लिए
धनिया पत्ता (केवल पत्ते) – 1 मुट्ठी
पुदीना पत्ता – 1/2 कप
लहसुन – 2 कली
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 1
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)
दही – 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
चने के कटलेट कैसे बनाएं?
1. चने के कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काबुली चनों को अच्छे से मोटा-मोटा मैश कर लें. अब इसमें कटलेट की सारी सामग्री डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब मसाले और सब्जियां एक साथ मिल जाएं.फिर इस तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट का आकार बना लें.
2. अब एक पैन में तेल या घी गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो कटलेट को मीडियम आंच पर धीरे-धीरे डालें. तलते समय ऊपर से तिल छिड़कें और कटलेट को दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेके लें.
3. अब हरी चटनी बनाने के लिए धनिया, पुदीना, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक, दही और नींबू का रस मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और चिकनी चटनी तैयार करें.
4. जब कटलेट अच्छे से कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें गरम-गरम प्लेट में निकाल लें. चना कटलेट को हरी चटनी और कटे हुए प्याज के साथ परोसें और एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: Sooji Rings Recipe: चिप्स और कुरकुरे भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये सूजी रिंग्स, जानें आसान रेसिपी
ये भी पढ़ें: Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी
