चिया और सब्जा सीड्स में आपकी बॉडी के लिए क्या है सही, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Chia And Sabja Seeds: वजन घटाना है या पेट की जलन कम करनी है? चिया चुनना है या सब्जा? अगर आप भी कंफ्यूज हो जाते हैं तो इस आर्टिकल में जानें इनके बीच के अंतर के बारे में.

Chia And Sabja Seeds: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के सीड्स को शामिल कर रहे हैं. इन्हीं में से हैं चिया सीड्स और सब्जा सीड्स. दोनों ही छोटे-छोटे काले बीज दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके फायदे, गुण और इस्तेमाल करने का तरीका एक-दूसरे से अलग होता है. यही वजह है कि कई लोग अक्सर इन दोनों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि किसे कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप भी इस उलझन में रहते हैं और इनके बीच का फर्क जानना है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने बताया है. इसकी जानकरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nuttyovernutritionn पर शेयर की है. 

सब्जा सीड्स का इस्तेमाल कब करें? 

  • अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या रहती है, तो सब्जा सीड्स का सेवन कर सकते हैं. 
  • चेहरे या बॉडी पर एक्ने की समस्या हो
  • पेट में एसिडिटी की समस्या है तो सब्जा सीड्स को लें. 
  • बॉडी हीट की प्रॉब्लम रहती हो तो सब्जा सीड्स को लें. ये शरीर को ठंडक देते हैं. 
  • पित्त इम्बैलन्स और ब्लीडिंग पाइल्स है तो सब्जा सीड्स को चुनें. 

चिया सीड्स का इस्तेमाल कब करें?

  • हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए 
  • ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना हो. 
  • अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो चिया सीड्स का इस्तेमाल करें. 
  • चिया सीड्स में फाइबर होता है तो इसका इस्तेमाल आप कॉन्स्टिपेशन में करें.  

सब्जा सीड्स के सेवन का सही तरीका क्या है?

अगर आप चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं तो इसे 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. सब्जा सीड्स को आपको गर्मी के मौसम में लेना चाहिए क्योंकि ये बॉडी को ठंडा रखते हैं.  

चिया सीड्स के सेवन का सही तरीका क्या है?

अगर आप चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं तो इन्हें आपको कम से कम एक घंटे के लिए भिगो दें तब ही इस्तेमाल करें. इसे आप दोनों मौसम में ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >