मुंबई के फेमस स्नैक को दें चीज़ी टच - घर पर बनाएं चीज़ी वड़ा पाव

स्ट्रीट स्टाइल Cheesy Vada Pav घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानें. कुरकुरा वड़ा, पिघला चीज़ और मसालेदार चटनी के साथ मिनटों में तैयार करें टेस्टी स्नैक.

Cheesy Vada Pav Recipe: अगर आप महाराष्ट्र का फेमस वड़ा पाव के स्वाद में कुछ नया और टेस्टी ट्विस्ट चाहते हैं, तो चीज़ी वड़ा पाव (चीज़ी वड़ा पाव) आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड का यह मॉडर्न वर्ज़न इन दिनों काफी ट्रेंड में है. बाहर जैसा टेस्ट अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. कुरकुरा वड़ा, पिघला हुआ चीज़ और मसालेदार चटनी – हर बाइट में आपको मिलेगा जबरदस्त स्वाद.

Cheesy Vada Pav Recipe: स्ट्रीट स्टाइल चीज़ी वड़ा पाव कैसे बनाएं?

चीज़ी वड़ा पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट

4 पाव
3 उबले आलू
2 हरी मिर्च बारीक कटी
4–5 लहसुन की कलियां
1 छोटा टुकड़ा अदरक
½ छोटा चम्मच राई
8–10 करी पत्ते
½ छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
1 कप बेसन
चुटकीभर बेकिंग सोडा
कद्दूकस किया हुआ चीज़ (मोज़रेला/प्रोसेस्ड)
हरी चटनी और लहसुन की सूखी चटनी
तेल तलने के लिए

चीज़ी वड़ा पाव बनाने की रेसिपी क्या हैं?

सबसे पहले उबले आलू मैश कर लें. कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, राई और करी पत्ते डालें. फिर कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें. अब इसमें हल्दी और आलू मिलाकर नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें. गैस बंद कर मिक्स्चर ठंडा होने दें.
अब बेसन में नमक और बेकिंग सोडा डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. आलू के मिश्रण की लोइयां बनाएं, बीच में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ भरें और बंद कर दें.
कढ़ाही में तेल गरम करें. लोइयों को बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें.
अब पाव को बीच से काटें, अंदर हरी चटनी और लहसुन चटनी लगाएं. गरम वड़ा रखें, ऊपर से थोड़ा और चीज़ डालें. चाहें तो तवे पर हल्का सेंक लें ताकि चीज़ मेल्ट हो जाए.
गरमा-गरम Cheesy Vada Pav तैयार है – चाय के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Missi Puri Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल करारी मिस्सी पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे सब

यह भी पढ़ें: How to Make Appe with Idli Batter: इडली बैटर से बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे – अप्पे बनाने का ये तरीका जरूर ट्राइ करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >